ना रुकेंगे न थकेंगे! DSP सिराज हमेशा ऑन ड्यूटी रहेंगे, इनकी डिक्शनरी में वर्कलोड जैसे शब्द की जगह नहीं
Updated on
31-07-2025 02:42 PM
नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों से भारतीय क्रिकेट टीम में वर्कलोड मैनेजमेंट पर खूब चर्चा हुई है। बीसीसीआई खिलाड़ियों को चोट से बचाने के लिए उन्हें समय-समय पर ब्रेक देते रहते हैं। टीम इंडिया के मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर भी वर्कलोड के तहत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे मैच में आराम दिया गया था। वहीं अब ये कहा जा रहा है कि वह सीरीज के अंतिम मैच में भी नहीं खेलेंगे। भारतीय टीम जब इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो रही थी तो टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया था कि बुमराह 5 में से सिर्फ 3 मैच ही खेलेंगे।
वर्कलोड के कारण जब बुमराह मैच नहीं खेलते हैं, तो फिर पेस बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज पर आ जाती है। बुमराह के साथ अब सिराज को लेकर भी यह मांग उठने लगी है कि उन्हें आराम क्यों नहीं दिया जा रहा है। क्योंकि सिराज लंबे समय से बिना ब्रेक के टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतर रहे हैं। एक तेज गेंदबाज के लिए लगातार बिना चोटिल हुए खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है।
दो साल में सिराज को सिर्फ तीन ब्रेक मोहम्मद सिराज के वर्कलोड की बात करें तो वह जनवरी 2023 से लेकर अब तक कुल 25 टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जबकि इस दौरान टीम 28 टेस्ट मैच खेली है। इससे पता चलता है कि सिराज को पिछले दो सालों में सिर्फ 3 बार टेस्ट सीरीज के दौरान वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम मिला है। टेस्ट के अलावा सिराज टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 में भी लगातार खेल रहे हैं। वहीं बीच में उन्हें आईपीएल में भी खेलना होता है। इसके बावजूद सिराज बिना किसी फिटनेस परेशानी के लगातार भारतीय टीम के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।
वहीं जनवरी 2023 से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पिछले टेस्ट मैच तक उनके प्रदर्शन को देखें तो वह भी शानदार रहा है। सिराज पिछले दो साल में खेले गए 25 टेस्ट मैचों में 599.4 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें 101 ओवर उन्होंने मेडन डाले हैं। इस दौरान सिराज ने 32.82 की औसत से 68 विकेट अपने नाम किए। वहीं इकोनॉमी रेट 3.73 का रहा है। सिराज के इस प्रदर्शन से यह साबित होता है कि वह बिना रुके और थके टीम इंडिया के लिए हर परिस्थिति में तैयार रहे हैं।
पिछले दो साल में बुमराह को कितना आराम मिला है जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोट के कारण टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। फिटनेस समस्याओं के कारण ही बुमराह को वर्कलोड के तहत लगातार आराम भी दिया जा रहा है। पिछले दो साल में बुमराह के टेस्ट में खेलने की बात करें तो वह सिर्फ 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 513.2 ओवर की गेंदबाजी की है। इससे साफ पता चलता है कि बुमराह पिछले 2 साल में टीम इंडिया के लिए 10 मैचों से बाहर रहे। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि वह जितने भी मैचों में टीम इंडिया के मैदान पर उन्होंने विकेट निकाला। बुमराह ने पिछले 2 साल में 91 विकेट लिए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…