Select Date:

'वो चिल्लाता और रोब पहनती तो उतारने के लिए कहता', जब तनुश्री दत्ता ने लगाए थे विवेक अग्निहोत्री पर संगीन इल्जाम

Updated on 23-07-2025 01:51 PM
'आशिक बनाया आपने' फिल्म से लाइमलाइट में आईं तनुश्री दत्ता ने 'द कश्मीर फाइल्स' के डारेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ काम करने के अपने खराब अनुभव को साझा किया था। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि डायरेक्टर ने उन्हें छोटे कपड़े पहने रहने के बावजूद वैन में बैठने नहीं दिया था। इतना ही नहीं, वह शूटिंग पर पांच मिनट लेट से पहुंची तो उन पर चिल्ला भी पड़े थे। साथ ही पूरे दिन इंतजार भी करना पड़ा था।

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री के साथ 2005 में आई फिल्म 'चॉकलेट' में काम किया था। उन्होंने फरीदून शहरयार से बातचीत में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। बताया था, 'एक दिन जब मैं सेट पर पांच मिनट देर से पहुंची तो उसने मुझ पर चिल्ला और मुझे अनप्रोफेशनल कहा। कभी कभी मैं सेट पर आती थी, जब लाइट्स भी नहीं लही होती थी। कुछ सेट तैयार ही नहीं होता था। मतलब जो सेट-अप होता है ना, कुछ भी तैयार नहीं होता। लेकिन एक दिन मैं थोड़ा लेट आई। पांच मिनट, एकदम पांच मिनट, और वो सेट पर ही था, सिर्फ ये देखने के लिए कि मैं आई हूं या नहीं।'

तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री पर लगाए थे आरोप

तनुश्री दत्ता ने बताया कि कैसे फिल्ममेकर ने उन्हें सेट पर असहज महसूस करवाया था। विवेक ने कथित तौर पर एक्ट्रेस को वैन में आराम करने या खुद को रोब से ढकने से मना कर दिया था। तनुश्री ने बताया था, 'जब एक्टर्स शूटिंग नहीं करते तो वो वैन में आराम करते हैं। खासकर अगर आपने मुझे इस तरह के कपड़े दिए हैं, जो छोटे कपड़े वगैरह होते हैं। मैं कभई रोब भी पहन के बैठती थी तो बोलता था, नहीं अभी शॉट आने वाला है तो इसको उतारो। वो शॉर्ट स्कर्ट में मुझे पूरी यूनिट के सामने बिठाकर रखता था।'

विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री दत्ता के आरोपों पर रिएक्ट किया था

तनुश्री के आरापों पर विवेक ने शुभांकर मिश्रा से बातचीत में अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था, 'ये फिल्म इंडस्ट्री की ऐस बात है कि एक्टर्स और एक्ट्रेसेस पर बहुत प्रेशर होता है सफल होने के लिए। जब आप सफल नहीं होते तो आप कई बार फ्रस्टेट हो जाते हैं कि आपको भी नहीं पता होता है कि आपकी मानसिक स्थिति क्या है। आप उस दायरे में नहीं रह पाते।' उन्होंने आगे कहा कि वह इस तरह के केस में लोगों को माफ करना ज्यादा पसंद करते हैं और उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.