शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें दिल्ली की टीम में शामिल किया गया। उन्होंने दिल्ली के लिए दो रणजी ट्रॉफी मैच भी खेले हैं। 2024-25 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ दो महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसमें नीतीश राणा और समीर रिजवी जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। वो भले ही लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद नहीं डाल सकते लेकिन 140 के आसपास उनकी स्पीड रहती है।
