Select Date:

रनआउट में बचे हेड, अगली गेंद पर बोल्ड : हेटमायर का 106 मीटर लम्बा छक्का

Updated on 03-05-2024 01:54 PM

IPL में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में 13 और आखिरी बॉल पर 2 रन डिफेंड किए। SRH के ट्रैविस हेड मैच में रनआउट होने से बचे लेकिन अगली ही बॉल पर बोल्ड हो गए।

राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल फील्डिंग के दौरान इंजर्ड हो गए, वहीं टीम के शिमरोन हेटमायर ने 106 मीटर लम्बा छक्का लगाया।

SRH vs RR मैच के टॉप मोमेंट्स...

1. ट्रैविस हेड को पहली बॉल पर जीवनदान
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड को मैच की पहली ही बॉल पर जीवनदान मिला। ट्रेंट बोल्ट ने फुलर लेंथ बॉल फेंकी, हेड ने ड्राइव किया और बॉल पॉइंट की दिशा में जाने लगी। यहां खड़े रियान पराग ने हाथ अड़ाया लेकिन गेंद उनके हाथ को छूकर बाउंड्री के पार चली गई। जीवनदान के वक्त हेड खाता भी नहीं खोल सके थे, उन्होंने 58 रन बना दिए।

2. फील्डिंग के वक्त इंजर्ड हुए ध्रुव जुरेल
राजस्थान की फील्डिंग के दौरान युवा ध्रुव जुरेल इंजर्ड हो गए। 9वें ओवर की आखिरी बॉल पर चौका बचाने के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ। वह बाउंड्री तो नहीं बचा सके, लेकिन इंजर्ड होकर ग्राउंड के बाहर चले गए। उन्होंने फिर फील्डिंग नहीं की, लेकिन टीम के लिए बैटिंग करने उतरे।

3. रनआउट में बचे हेड, अगली बॉल पर बोल्ड भी हुए
SRH के ट्रैविस हेड 15वें ओवर की तीसरी बॉल पर रनआउट होने से बचे। संजू सैमसन के डायरेक्ट हिट के वक्त उनका बैट पिच में नहीं आया था, इसके बावजूद उन्हें नॉटआउट करार दिया। इस पर विवाद भी हुआ, लेकिन आवेश खान ने उन्हें अगली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। हेड ने 44 बॉल पर 58 रन बनाए।

4. पैट कमिंस ने कैच छोड़ा

राजस्थान की पारी के दौरान चौथे ओवर में कप्तान पैट कमिंस ने आसान कैच छोड़ा। ओवर की पहली बॉल मार्को यानसन ने फुलर लेंथ फेंकी, यशस्वी जायसवाल ने शॉट खेला और बॉल मिड-ऑफ की ओर हवा में चली गई। यहां खड़े कमिंस ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त यशस्वी 7 रन के स्कोर खेल रहे थे, उन्होंने 67 रन की पारी खेल दी।

5. यानसन ने फेंकी लगातार 2 नो-बॉल
SRH के मार्को यानसन इस सीजन दूसरा ही मैच खेल रहे थे, उन्होंने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में लगातार 2 नो-बॉल फेंक दीं। हालांकि, उन्होंने फ्री हिट पर कोई रन भी नहीं दिया। उन्होंने ओवर की तीसरी बॉल पर 2 नो-बॉल फेंकीं, हालांकि इन पर बैट से एक ही रन बना। उन्होंने फ्री हिट पर भी महज एक रन दिया।

6. अभिषेक शर्मा ने छोड़ा कैच

छठे ओवर में रियान पराग को जीवनदान मिला। थंगारसु नटराजन ने ओवर की पांचवीं बॉल फुलर लेंथ फेंकी, पराग ने ड्राइव किया और बॉल कवर्स की दिशा में चली गई। यहां खड़े अभिषेक शर्मा ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ से छूट गई। जीवनदान के वक्त पराग 24 रन पर बैटिंग कर रहे थे, उन्होंने 77 रन की पारी खेल दी।

7. हेटमायर ने लगाया 106 मीटर लम्बा छक्का

18वें ओवर में राजस्थान के शिमरोन हेटमायर ने 106 मीटर लम्बा छक्का लगा दिया। ओवर की पहली बॉल नटराजन ने स्लोअर फेंकी, हेटमायर आगे निकलकर आए और लॉन्ग ऑन की दिशा में सिक्स लगा दिया। इसी ओवर में हेटमायर आउट भी हुए, उन्होंने 13 रन बनाए।

8. भुवनेश्वर ने आखिरी बॉल पर डिफेंड किए 2 रन
हैदराबाद से भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट लिए थे। उन्होंने फिर पारी के आखिरी ओवर में 13 रन डिफेंड भी किए, उन्होंने रोवमन पॉवेल और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ 5 बॉल पर 11 रन दिए। आखिरी बॉल 2 रन चाहिए थे, उन्होंने यॉर्कर फेंकने की कोशिश की और पॉवेल लो फुल-टॉस पर LBW हो गए। इस तरह हैदराबाद को एक रन से जीत मिली।

भुवनेश्वर कुमार ने मैच में 41 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने पॉवेल के अलावा संजू सैमसन और जोस बटलर को पवेलियन भेजा। इस प्रदर्शन के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.