Select Date:

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, चीफ जस्टिस की बेंच के सामने पहुंचा मामला

Updated on 16-01-2023 05:44 PM
नई दिल्ली: भारत में जबरन धर्मांतरण एक गंभीर मामला बन गया है। इसे लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अब नई बेंच सुनवाई करेगी। धर्मांतरण के विरोध में लंबे समय से चली आ रही मांग पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एम आर शाह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ सुनवाई कर रही थी, लेकिन अब चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी।
सीजेआई के बेंच करेगी सुनवाई
सोमवार की वाद सूची से पता चलता है कि यह मामला CJI के नेतृत्व वाली बेंच के सामने कई राज्यों में धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ सूचीबद्ध है, जिसमें जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जे बी पर्दीवाला शामिल हैं।
    9 जनवरी को हुई थी आखिरी सुनवाई
    जस्टिस शाह और सी टी रविकुमार की खंडपीठ ने पहले एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर याचिका की पर दर्ज की गई आपत्तियों को खारिज कर दिया था। जबरन धर्मांतरण को एक गंभीर मुद्दा करार देते हुए अदालत ने 9 जनवरी को सुनवाई की आखिरी तारीख पर अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी की सहायता मांगी थी।
    तमिलनाडु के वकील को दी थी चेतावनी
    उस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तमिलनाडु के एक वकील को भी चेतावनी दी थी, जिन्होंने इस बात से इनकार किया कि राज्य में कोई जबरन धर्मांतरण हो रहा है और बेंच से इस मामले को विधायिका पर छोड़ने का आग्रह किया। वकील ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ता बीजेपी मेंबर थे और आरोप लगाया कि याचिका राजनीति से प्रेरित थी।
    हमें पूरे देश की चिंता है- सुप्रीम कोर्ट
    जस्टिस शाह ने फटकार लगाते हुए कहा कि अदालत ने इस मामले में पहले ही जांच करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा, 'आपके इस तरह से उत्तेजित होने के अपने कारण हो सकते हैं। कोर्ट की कार्यवाही को अन्य चीजों में न उलझाएं। हम किसी ए राज्य या बी राज्य से संबंधित नहीं हैं। हमें पूरे देश की चिंता है। अगर आपके राज्य में धर्मांतरण हो रहा है तो ये बेहद गलत है अगर नहीं हो रहा तो ये अच्छी बात है। लेकिन इसे किसी एक राज्य तक सीमित करने के रूप में न देखें। इस मामले को राजनीतिक न बनाएं।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.