Select Date:

CBI और ED के दुरुपयोग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 14 विपक्षी दलों ने दाखिल की है याचिका

Updated on 05-04-2023 06:19 PM
नई दिल्‍ली: केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है। शीर्ष न्‍यायालय आज इस याचिका पर सुनवाई करेगा। भारत के प्रधान न्‍यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली पीठ के सामने मामला रखा जाएगा। अपनी याचिका में विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्‍होंने गिरफ्तारी और जमानत की कार्यवाही के लिए दिशानिर्देशों का पालन करने के संबंध में एजेंसियों को निर्देश देने को कहा है।

विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर लगाया है आरोप
कई विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। हाल में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई तेज हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के फंदे में विपक्षी दलों के कई नेता भी आए हैं। इसी के बाद ऐसे आरोप लगने शुरू हुए हैं। इस तरह के आरोप लगाने वाले दलों में कांग्रेस, AAP, राजद समेत कई पार्टियां शामिल हैं। इन पार्टियों का कहना है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी पार्टियों से बदला लेने की नीयत से कर रही है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्‍यीय पीठ आज याचिका पर सुनवाई करेगी। सीजेआई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला भी इस पीठ का हिस्‍सा हैं। सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने 24 मार्च को याचिका पर तत्‍काल सुनवाई की गुहार लगाई थी। यह याचिका संयुक्‍त रूप से डाली गई है।

मौल‍िक अधिकार का क‍िया गया है ज‍िक्र
याचिका में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों के जरिये विपक्ष को घेरने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष के राजनीतिक दलों से असहमति जताने का मौलिक अधिकार छीना जा रहा है। सरकार से असहमति जताने वालों के खिलाफ इन एजेंसियों को खुला छोड़ दिया गया है। ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.