Select Date:

पांच राज्यों में लू का अलर्ट, बंगाल में स्‍कूल बंद... दिल्‍ली-NCR समेत पूरे भारत का मौसम अपडेट देखें

Updated on 17-04-2023 05:48 PM
नई दिल्‍ली: दिल्‍ली-एनसीआर में रहने वालों को अगले कुछ दिन तो भीषण गर्मी से राहत रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिन तक छिटपुट बारिश की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी ने तपा रही लू से राहत दिलाई है। हालांकि, देश के अधिकांश हिस्से इतने खुशकिस्मत नहीं। IMD ने रविवार को लू पर चेतावनी जारी की। पांच राज्यों में लू की स्थितियां बन रही हैं। पंजाब और हरियाणा में सोमवार और मंगलवार को भीषण लू का प्रकोप रहेगा। बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में अगले चार-पांच दिन लू के थपेड़े झुलसाएंगे। मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री तापमान होने पर लू की घोषणा की जाती है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख में मंगलवार और हिमाचल प्रदेश में 18, 19 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को बारिश हो सकती है। लू और मौसम से जुड़ा हर अपडेट देखिए।

लू के चलते पश्चिम बंगाल में स्‍कूल बंद

मध्य-पूर्व भारत के इलाके भयंकर लू से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल से समेत कई राज्यों में लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने WB के सारे स्‍कूल, कॉलेज शनिवार तक बंद रखने का फैसला किया है।

IMD के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल में लू की स्थितियां बनने की काफी अधिक संभावना है। बिहार, आंध्र भी कुछ दिनों से लू की चपेट में हैं। पंजाब और हरियाणा में भी खासी गर्मी पड़ रही है।

कहीं बारिश भी होगी क्‍या

रविवार को जारी पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 18 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को बेहद तेज बारिश के आसार हैं।

दिल्‍ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा

रविवार को दिल्‍ली के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। इससे लू से थोड़ी ही सही, पर राहत मिली। IMD अधिकारियों के अनुसार साउथ दिल्‍ली, साउथ वेस्‍ट दिल्‍ली और सेंट्रल दिल्‍ली के इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

अगले चार दिन तक बेहद हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। कम से कम अगले चार-पांच दिन दिल्‍ली-एनसीआर में लू चलने की संभावना नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.