अप्रैल की शुरुआत भले ही सुहावने मौसम के साथ हुई हो, लेकिन हफ्तेभर में तापमान बढ़ने के साथ कई जगह लू भी चली। देश के उत्तर, पूर्व और मध्य भागों में तापमान में काफी इजाफा देखने को मिला। 13 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद 15 अप्रैल को भी दिल्ली के कई हिस्सों में लू चली।
