अगले पांच दिन देश में कहीं बढ़ेगी गर्मी, तो कहीं गिरेंगे ओले, जानें मौसम का हाल
Updated on
31-05-2023 07:30 PM
विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देश में कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ेगी तो कुछ जगहों पर ओले और बारिश की स्थिति भी बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश में एक जून और उत्तराखंड में 2 जून तक कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। 2 जून तक उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आंधी चलने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। 31 मई तक राजस्थान में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में 31 मई को भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले पांच दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी इलाके, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में 31 मई के बाद अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। बिहार में कुछ जगहों पर 1 से 3 जून के बीच लू की संभावना है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 2 से 3 जून को लू वापसी कर सकती है।राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर राजस्थान के अधिकतर हिस्सों जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर में आंधी और बारिश के चलते तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जैसलमेर में सबसे ज्यादा बारिश 8 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। राज्य के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बनने से ऐसी स्थिति बनी है।
देहरादून में जमकर गिरे ओले उत्तराखंड में देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। देहरादून में दोपहर बाद काफी बड़े आकार के ओले लंबे समय तक गिरते रहे जिससे अनेक स्थानों पर कुछ देर के लिए सफेद चादर सी बिछ गई। मौसम विभाग ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी करते हुए गढ़वाल मंडल के जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी है।
हरियाणा, पंजाब में दस दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में रात भर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में रातभर बारिश हुई। दोनों पड़ोसी राज्यों और उनकी राजधानी चंडीगढ़ में पिछले 10 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और तापमान सामान्य से कम ही दर्ज किया जा रहा है।
भारत के और करीब आया मॉनसून दक्षिण पश्चिमी मॉनसून भारत के थोड़ा और करीब आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को मॉनसून ने आगे बढ़ते हुए दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी, पूरे अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से को कवर कर लिया है। अगले दो से तीन दिनों में इसके आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। आईएमडी के मुताबिक मॉनसून 4 जून को केरल में दस्तक देगा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…