टाटा केमिकल्स सहित इस दिग्गज कंपनी पर लगा तगड़ा जुर्माना, आज शेयर पर दिख सकता है ये असर, देखें डिटेल्स
Updated on
22-03-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। रतन टाटा की टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) और एयरटेल (Airtel) पर तगड़ा जुर्माना लगा है। आयकर विभाग ने ब्याज की अस्वीकृति से संबंधित नियम के उल्लंघन के लिए टाटा केमिकल्स पर 103.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। टाटा केमिकल्स ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा कि उसे आयकर विभाग के नेशनल फेसलेस असेसमेंट सेंटर से एक आदेश मिला है, जिसमें धारा 36 (1) के तहत ब्याज की अस्वीकृति के लिए आयकर अधिनियम की धारा 270 ए (3) के तहत 103.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टाटा ग्रुप की कंपनी ने कहा कि मामले के गुण-दोष, प्रचलित कानून और वकील की सलाह के आधार पर वह इस आदेश के खिलाफ नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (अपीलीय प्राधिकरण) के समक्ष अपील करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि उसे अपीलकर्ता अधिकारियों से अनुकूल ऑर्डर की उम्मीद है।
एयरटेल पर लगा इतना जुर्माना
इधर दूरसंचार विभाग ने दिल्ली और बिहार सर्कल में ग्राहक वेरिफिकेशन मानदंडों के उल्लंघन के लिए भारती एयरटेल पर करीब 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। भारतीय एयरटेल ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है। कंपनी ने बिहार सर्कल में दूरसंचार विभाग द्वारा लगाए गए, 1.46 लाख रुपये के जुर्माने को लेकर विरोध जताया है।
शेयर पर दिखेगा असर?
अभी टाटा केमिकल्स का शेयर कल यानी गुरुवार को 4 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 1036 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एयरटेल 8 अंकों की गिरावट के साथ 1223 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनियों पर लगे इस जुर्माने का असर शेयर पर देखने को मिल सकता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…