विराट कोहली पर लगा भारी भरकम जुर्माना, धोनी की टीम के खिलाफ ये हरकत भारी पड़ी!
Updated on
18-04-2023 09:08 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 के एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हरा दिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 218 रनों तक पहुंची। एक वक्त लग रहा था कि RCB इस लक्ष्य का पीछा सफलता से कर लेगी, लेकिन दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद वह चूक गई।
मैच के तत्काल बाद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली को बड़ा झटका लगा। उन पर आईपीएल ने मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। आईपीएल की ओर से बयान में कहा गया- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
बयान में आगे कहा- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस सजा को कोहली ने स्वीकार कर लिया है। यह आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध रहा। बता दें कि आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला आखिरी होता है। माना जा रहा है कि विराट कोहली पर यह जुर्माना चेन्नई के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे के आउट होने का आक्रामक जश्न मनाने के लिए लगाया गया है।
दरअसल, शिवम दुबे ने 27 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए तूफानी अंदाज में 52 रन बनाए। पार्नेल की गेंद पर छक्का उड़ाने के चक्कर में वह सीमारेखा से कुछ इंच पहले मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट हो गए। इस पर विराट कोहली ने आक्रामक जश्न मनाया था। हालांकि, आईपीएल ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि कोहली ने कब यह अपराध किया। शिवम के अलावा चेन्नई के लिए डेवॉन कॉन्वे ने 45 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के के दम पर 83 और अजिंक्य रहाणे ने 20 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के के दम पर 37 रनों की पारी खेली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…