मोटा रिटर्न, टैक्स में बचत और नो पेनल्टी... एफडी में इनवेस्टमेंट का 1-2-3 फॉर्मूला जानते हैं आप!
Updated on
02-01-2023 07:17 PM
नई दिल्ली: आरबीआई (RBI) ने महंगाई को रोकने के लिए पिछले साल ब्याज दरों में पांच बार बढ़ोतरी की। इससे लोगों को लिए होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो गए लेकिन फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों की चांदी हो गई है। कई बैंकों ने हाल में एफडी पर ब्याज दर में काफी बढ़ोतरी की है। कई बैंक एफडी पर सात फीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। सीनियर सिटीजंस के लिए तो यह रेट 8.3 फीसदी पहुंच चुका है। यानी यह अतिरिक्त कैश को एफडी में निवेश करने का सबसे सही समय है। यहां हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप इलिक्विडिटी, प्रीमैच्योर विदड्रॉल पर पेनाल्टी और इनकम पर टैक्स की समस्या से निपट सकते हैं। स्मार्ट तरीके से निवेश करने और इसके लिए रणनीति बनाने से न केवल आप ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं बल्कि इससे टैक्स और पेनल्टी भी बचा सकते हैं।
5nance.com के सीईओ और फाउंडर दिनेश रोहिरा ने कहा कि एक साथ मोटी रकम जमा करने के बजाय कई टेन्योर के लिए छोटी-छोटी रकम जमा की जानी चाहिए। हर डिपॉजिट के लिए तय लक्ष्य या फाइनेंशियल गोल होना चाहिए। इससे निवेश ज्यादा लिक्विड होगा। अगर आपने पांच साल की एफडी कराई है और तीन साल बाद आपको पैसों की जरूरत पड़ती है तो आपको एफडी तोड़ने पर 0.5 से एक फीसदी तक पेनल्टी देनी होगी। दूसरी ओर अगर आपके पास एक, दो, तीन और चार साल की चार छोटी-छोटी एफडी होगी तो आपके पास जरूरत के समय पैसा होगा और इसके लिए आपको पेनल्टी नहीं देनी होगी।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…