हैलो आइजैक न्यूटन विराट की फील्डिंग पर नहीं हुआ आनंद महिंद्रा को भरोसा, नए नियम की कर दी मांग
Updated on
19-01-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने विराट कोहली के बेंगलुरु में खेले गए तीसरे भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच के दौरान एक छक्का रोकने के शानदार प्रदर्शन पर चुटीले अंदाज में ट्वीट किया। उन्होंने मजाक में कहा कि क्या 'एंटी-ग्रेविटी' के इस फेनोमेनन को समझाने के लिए कोई नया फिजिक्स का नियम बनाना चाहिए? उस रोमांचक मैच को दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने अपने नाम किया ता।
विराट ने छक्का रोका
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के 17वें ओवर में, करीम जनत को भारतीय ऑफ-स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की धीमी गेंद मिली, जिसे उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से मारने की कोशिश की। जनत का बल्ला अच्छा लगा और गेंद बाउंड्री के पार छक्का लगने वाली लग रही थी। लेकिन कोहली ने बिल्कुल सही समय पर छलांग लगाकर गेंद को पकड़ लिया और उसे बाउंड्री पार जाने से पहले ही वापस फेंक दिया। अपने इस प्रयास से उन्होंने 5 महत्वपूर्ण रन बचाए, जो मैच के अंत में बड़े काम आए क्योंकि मैच टाई हो गया था।
आनंद महिंद्रा ने फोटो की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'हैलो, आइजैक न्यूटन! क्या आप इस एंटी-ग्रेविटी के फेनोमेनन को समझाने के लिए फिजिक्स का एक नया नियम बनाने में हमारी मदद कर सकते हैं?'
विराट ने जीता फील्डिंग मेडल
विराट कोहली इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। अपनी पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।लेकिन फील्डिंग से बड़ा अंतर पैदा दिया। पहले सुपर ओवर में उन्होंने इनफॉर्म गुलब्दीन नईब को रन आउट किया था। विराट कोहली को सीरीज के बेस्ट फील्डर का ड्रेसिंग रूम अवॉर्ड भी मिला। टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने विराट को मेडल दिया। इंदौर में हुए सीरीज के दूसरे मैच में वह अच्छी लय में बैटिंग कर रहे थे। वह विराट इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…