हैलो... मैच फिक्स करना है, इस दागी क्रिकेटर पर कसा शिकंजा, बोलिंग एक्शन के लिए भी लग चुका बैन
Updated on
14-08-2023 06:03 PM
कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सचित्रा सेनानायके को सोमवार को यहां की एक स्थानीय अदालत ने विदेश की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि उन पर मैच फिक्स करने का आरोप लगा है। सेनानायके (38 वर्ष) ने 2012 और 2016 के बीच एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन पर 2020 लंका प्रीमियर लीग के मैच फिक्स करने की कोशिश करने का आरोप लगा है, उन्होंने कथित रूप से दो खिलाड़ियों को टेलीफोन पर मैच फिक्स करने के लिए प्रलोभन दिया था।
कोलंबो की 'चीफ मजिस्ट्रेट' अदालत ने आव्रजन और उत्प्रवासक महानियंत्रक को सेनानायके पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया जो तीन महीने के लिए प्रभावी होगा। अटार्नी जनरल के विभाग को अदालत का यह आदेश मिला। अदालत को बताया गया कि अटार्नी जनरल को खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई से पूर्व ऑफ स्पिनर के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने का निर्देश मिला है।
बोलिंग एक्शन के चलते भी हुए थे बैन श्रीलंका के इस ऑफ स्पिनर पर आईसीसी ने साल 2014 मई में इंग्लैंड दौरे के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए प्रतिबंध लगाया था। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा था कि यह प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू होगा। यह टेस्ट इग्लैंड में कार्डिफ मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के कार्डिफ खेल स्कूल ने किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि सचित्रा का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया। लॉर्ड्स में खेले गए चौथे वनडे इंटरनेशनल मैच के दौरान उन्होंने कुछ गेंदें करते समय अपनी कोहनी 15 डिग्री से अधिक मोड़ी थी। उस वनडे सीरीज में सेनानायके सबसे किफायती गेंदबाजी साबित हुए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…