'रूस को दी थी मदद'... 19 भारतीय कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, देख लीजिए लिस्ट
Updated on
01-11-2024 04:11 PM
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और दो नागरिकों पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका का कहना है इन कंपनियों ने यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की मदद की थी। अमेरिका ने कई देशों की करीब 400 कंपनियों और लोगों पर पाबंदी लगाई है। इनमें भारत के अलावा चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और यूएई की कंपनियां और नागरिक शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की कंपनी Ascend Aviation के डायरेक्टर विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाए गए आरोपों की भी डिटेल जानकारी दी है।
इनमें Ascend Aviation India, Mask Trans, TSMD Global और Futrevo शामिल हैं। अमेरिका के विदेश विभाग का आरोप है कि Ascend Aviation ने मार्च 2023 से मार्च 2024 के बीच रूस की कंपनियों को 700 से ज्यादा शिपमेंट भेजे थे। इनमें $200,000 ज्यादा मूल्य के कॉमन हाई प्रायोरिटी लिस्ट (CHPL) आइटम शामिल थे। इसी तरह Mask Trans पर आरोप है कि कंपनी ने जून 2023 से अप्रैल 2024 के बीच रूस को $300,000 से ज्यादा मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई किए थे। TSMD Global पर रूस को $430,000 मूल्य के CHPL आइटम सप्लाई करने का आरोप लगाया गया है।
क्या हैं आरोप
इसी तरह अमेरिका के विदेश विभाग ने भारतीय कंपनी Futrevo पर रूस को $1.4 मिलियन कीमत के CHPL आइटम देने का आरोप लगाया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट भी शामिल हैं। ये सामान जनवरी 2023 से फरवरी 2024 के बीच सप्लाई किया गया था। यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में Si2 Microsystems को भी बैन किया गया था। कंपनी पर रूसी मिलिट्री को अमेरिकी ऑरिजिन वाले इंटिग्रेटेड सर्किट की सप्लाई करने का आरोप लगाया गया था।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…