Select Date:

हेमा मालिनी ने बताया सनी-बॉबी ने क्यों रखी अलग प्रार्थना सभा, बेटियों के लिए फार्म से आता था घी, सब बोलीं

Updated on 05-01-2026 02:08 PM
हेमा मालिनी के लिए 2025 बेहद भावुक रहा। उनके पति, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को देहांत हो गया, जिससे एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे भरना मुश्किल है। 2026 की शुरुआत के साथ ही एक्ट्रेस धीरे-धीरे काम पर लौट रही हैं और अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। धर्मेंद्र के निधन के बाद पहले इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने जीवन भर के साथी को खोने के दर्द, उनकी बीमारी के दौरान मीडिया की अटकलों से हुई परेशानी, अलग-अलग प्रार्थना सभाओं और उनके लोनावला फार्महाउस से जुड़ी बातें बताई हैं।

हेमा मालिनी ने ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा, 'हमारा साथ समय की कसौटी पर खरा उतरा। यह असहनीय सदमा था। यह बहुत भयानक था क्योंकि एक महीने तक हम उनके बीमार रहने के दौरान संघर्ष करते रहे। अस्पताल में जो कुछ भी हो रहा था, हम लगातार उससे निपटने की कोशिश कर रहे थे। हम सब - मैं, ईशा, अहाना, सनी, बॉबी - सब साथ थे। पहले भी कई बार ऐसा हुआ था कि वे अस्पताल गए और ठीक होकर घर लौट आए। हमें लगा कि इस बार भी आ जाएंगे।'


धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का इंटरव्यू

उन्होंने बताया, 'वे हमसे अच्छे से बात कर रहे थे। मेरे जन्मदिन (16 अक्टूबर) पर उन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को था, जब वे 90 साल के हो रहे थे और हम इसे अच्छे से मनाने की सोच रहे थे। तैयारियां चल रही थीं, और फिर अचानक वे हमें छोड़कर चले गए। उन्हें इस हालत में देखना बहुत मुश्किल था। किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।'


धर्मेंद्र के लोनावला वाले फार्महाउस पर बोलीं

वह कहती हैं, 'लोनावला में उनका फार्म बेहद खूबसूरत है। ऐसा लगता है जैसे छोटा पंजाब हो। उनके पास गायें हैं और हम फार्म से घी लेते हैं। अभी दो महीने पहले ही, वह हमारे लिए घी की तीन बोतलें लाए थे और कहते थे, ‘यह ईशा के लिए है, यह अहाना के लिए है और यह तुम्हारे लिए है।’ वह एक प्यारे और अद्भुत इंसान थे। जब भी मैं आसपास नहीं होती थी, वह लोनावला में समय बिताते थे। जब मैं काम के लिए मथुरा या दिल्ली जाती थी, तो हम अपने शेड्यूल को एडजस्ट कर लेते थे और जब भी मैं लौटती थी, वह वापस आकर मुंबई में मेरे घर पर मेरे साथ समय बिताते थे। इस तरह हम अपने पोते-पोतियों के साथ खुशी-खुशी रहते थे। कभी-कभी वह अहाना के घर भी रुकते थे। हमने साथ में कई खूबसूरत पल बिताए हैं। वह हमारे जीवन का हिस्सा थे और अचानक, पिछले एक महीने से, वह हमारे बीच नहीं हैं। इस बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। जब भी मुझे कोई फैसला लेना होता था, मैं उनसे पूछती थी।'

धर्मेंद्र की दो प्रार्थना सभा क्यों?

धर्मेंद्र की याद में अलग-अलग आयोजित प्रार्थना सभाओं को लेकर काफी अटकलें लगाई गईं। ऑनलाइन खबरों में यह सवाल उठाया गया कि सनी, बॉबी और उनके परिवार ने प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और उनकी बेटियों को नहीं बुलाया। इस मुद्दे पर सीधे जवाब देते हुए हेमा ने कहा, 'यह हमारे घर का निजी मामला है। हमने आपस में बात की। मैंने अपने घर पर एक प्रार्थना सभा रखी क्योंकि मेरे करीबी लोग अलग हैं। फिर, मैंने दिल्ली में एक प्रार्थना सभा रखी क्योंकि मैं राजनीति में हूं, और मेरे लिए वहां अपने क्षेत्र के दोस्तों के लिए प्रार्थना सभा रखना जरूरी था। मथुरा मेरा निर्वाचन क्षेत्र है, और वहां के लोग उनके दीवाने हैं। इसलिए, मैंने वहां भी प्रार्थना सभा रखी। मैं अपने किए से संतुष्ट हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.