Select Date:

हेमा मालिनी ने इसलिए अब तक नहीं देखी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस', इमोशनल होकर कर गईं ये बात

Updated on 13-01-2026 02:33 PM
हेमा मालिनी धर्मेंद्र की यादों में इस कदर खोई हैं कि उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' देखने की अब तक वो हिम्मत नहीं जुटा सकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि धर्मेंद्र की ये फिल्म वो कब देखेंगी। हेमा मालिनी ने एक बार फिर से धर्मेंद्र की पहली फैमिली के साथ अपने रिश्ते पर बातें की हैं।हाल ही में हेमा मालिनी ने अपने इंटरव्यू में दिवंगत पति को लेकर बातें की। उन्होंने धर्मेंद्र की फिल्म को लेकर भी बात की। 'स्क्रीन' को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म'इक्कीस' देखी है? इसपर एक्ट्रेस का जवाब इमोशनल करने वाला था।

हेमा मालिनी ने कहा- मैं उनकी इस फिल्म को अभी नहीं देख सकती

हेमा ने बताया कि जब धर्मेंद्र की ये फिल्म रिलीज हुई थी तब वो काम के सिलसिले में मथुरा में थीं। इसी के साथ उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा, 'मैं उनकी इस फिल्म को अभी नहीं देख सकती, यह मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला होगा। मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं। शायद मैं इसे बाद में देखूं, जब मेरे घाव भरने लगेंगे।'

पारिवारिक दरार को चल रही खबरों पर हेमा ने की बात

वहीं हेमा ने कथित रूप से पारिवारिक दरार को चल रही खबरों पर भी खुलकर बात की। धर्मेंद्र के लिए आयोजित दो अलग-अलग प्रार्थना सभाओं की बात सामने आई थी जिसमें एक सनी देओल ने होस्ट किया था और दूसरी प्रार्थना सभा हेमा मालिनी ने की थी।

बताया कैसा है धर्मेंद्र की पहली फैमिली से उनका रिश्ता

एक्ट्रेस ने कहा, 'हमारा रिश्ता हमेशा से बहुत अच्छा और सौहार्द भरा रहा है। आज भी वैसा ही है। मुझे नहीं पता लोग क्यों सोचते हैं कि हमारे बीच कुछ गड़बड़ है। बस लोगों को गॉसिप करने का शौक है। मैं उन्हें जवाब क्यों दूं? क्या मुझे कोई क्लैरिफिकेशन देना जरूरी है? क्यों दूं? यह मेरी पर्सनल लाइफ है। हम पूरी तरह खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। बस इतना ही। मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है। मैं नहीं जानकी कि लोग क्या-क्या कहानियां गढ़ रहे हैं। यह बहुत दुख की बात है कि लोग दूसरों के दुख का फायदा उठाकर कुछ भी लिख देते हैं। इसीलिए मैं (ऐसी अटकलों का) जवाब नहीं देती।'

24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन

बताते चलें कि धर्मेंद्र का निधन हाल ही में 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ था। वे 89 वर्ष के थे और उस दौरान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से गुजर रहे थे। उन्हें पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद छुट्टी दे दी गई थी और वे मेडिकल हेल्प के साथ घर पर थे। उनका अंतिम संस्कार 25 नवंबर को मुंबई में किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.