हेमा मालिनी ने सौतेले बेटे सनी देओल की तारीफों के बांधे पुल, 'जाट' देखकर बहन ईशा देओल भी हो गई हैं गदगद, कहा ये
Updated on
12-04-2025 02:38 PM
सनी देओल अपनी नई फिल्म 'जाट' को लेकर सातवें आसमान पर हैं। सनी की सौतेली मां और दिग्गज स्टार 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी की नई फिल्म 'जाट' को लेकर बेहद गर्व और खुशी का इजहार किया। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे आलोचकों और फैंस दोनों से ही शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं। हेमा और उनकी बेटी ईशा देओल को हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में देखा गया, जहां उन्होंने जाट को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बारे में बात की।
सनी देओल की हालिया फिल्म 'जाट' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसने 7 करोड़ कमाए। देखा जाए तो फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में जाकर सीन कुछ क्लियर दिखाई देगा। मुंबई में आयोजित इवेंट के दौरान इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए गए इंटरव्यू में हेमा ने 'जाट' में सनी देओल के काम के बारे में बात करते हुए गर्व महसूस किया।
हेमा मालिनी को पसंद आई 'जाट'
उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति धर्मेंद्र 'जाट' को मिल रहे रिएक्शन से खुश हैं। हेमा मालिनी ने कहा, 'मैंने सुना है कि इसकी ओपनिंग बहुत बड़े बंपर के साथ हुई है। बहुत अच्छा लग रहा है, लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। फिल्म बहुत अच्छी है, ऐसा मुझे विश्वास है।'
बहन ईशा देओल ने भी की भाई की तारीफ
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जो अपनी मां के साथ थीं। उन्होंने उनकी भावनाओं को साझा किया और अपने सौतेले भाई सनी के काम के बारे में बात की। उम्मीद है कि 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल हर दिन 5-7 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि शाम और रात के शो फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बढ़ा सकते हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। यह सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। लोगो का प्यार है उनके लिए इतना, इसलिए मुझे खुशी है कि फिल्म ने बड़ी शुरुआत की है। उनके साथ ऐसा ही होना चाहिए हमेशा।'
'जाट' की रिलीज डेट और कमाई
'जाट' की बात करें तो सनी देओल को बड़े-बड़े एक्शन फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपनी अगली फ़िल्म 'जाट' के साथ सिनेमाघरों में वापसी की है, जो उनके फैंस को काफ़ी पसंद आई है। यह फ़िल्म अपने हाई-ऑक्टेन ड्रामेटिक सीन, बड़े-बड़े किरदारों और दमदार डायलॉग्स के लिए जानी जा रही है। Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 अप्रैल, 2025 तक फ़िल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.89% रही है, जो एक एक्शन ड्रामा सोलो रिलीज़ के लिए अच्छा नंबर है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…