इधर अस्फी ढूंढ रही थीं टिशू पेपर्स, उधर उर्फी ने बना ली ड्रेस तो लोग बोले- रमजान है, बकवास बंद करो
Updated on
25-03-2023 08:46 PM
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद सुर्खियों में रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। वह हर चीज से अपने लिए कपड़े बना ही लेती हैं। साइकिल की चेन से लेकर बांस की डलिया तक तो उन्होंने नहीं छोड़ा। यहां तक कि वो कांच से भी एक अटायर तैयार कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने जूट की रस्सी से लेकर आर्टिफीशियल नाखुनों तक को अपने तन ढकने का साधन बनाया है। अब तो उन्होंने हद पार कर दी। खुद को टिशू पेपर में ऐसे लपेटा कि लोगों ने उन्हें धर्म का पाठ पढ़ा दिया।
दरअसल, उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बहन अस्फी जावेद नजर आ रही हैं। अपनी मम्मी से टिशू पेपर्स के बारे में सवाल करती हैं। कहती हैं- मम्मी कहां गए सारे टिशू पेपर्स? कल ही तो लाए थे। इसके बाद अचानक से उनके दिमाग की बत्ती जलती है और वो बोल पड़ती हैं- उर्फी आई थी क्या? इसके बाद उर्फी अपने नए अवतार में नजर आती हैं। वह उन्हीं पेपर्स से बनी टू-पीस ड्रेस पहनी होती हैं।
उर्फी जावेद ने बनाई झन्नाटेदार ड्रेस
हालांकि भले ये ड्रेस जिससे भी बनी हो। इनकी पिछली ड्रेस से लाख गुना सही लह रही थी। कुछ सेंस लग रहा था। लेकिन लोगों को फिर भी रास नहीं आया। उन्होंने एक्ट्रेस के रमजान का पाक महीना याद दिला दिया। काफी कुछ कहा। वैसे कुछ भी कहो, एक्ट्रेस के कान पर जूं तो रेंगने वाली है नहीं। लेकिन फिर भी लोगों ने मन की भड़ास निकाल ही दी।
लोगों ने याद दिलाया रमजान का महीना
कागज में लिपटी उर्फी जावेद को देखकर एक यूजर ने लिखा- कम से कम रमजान में तो बकवास काम छोड़ दो। मरने का खौफ रखो थोड़ा। एक ने लिखा- अब टॉयलेट पेपर भी। एक ने कहा- अब तो ये बंद कर दो ये जहालत। रमजान का पाक महीना चल रहा है। एक ने पूछा- और कुछ बचा है क्या उर्फी जी पहनने को? एक ने कहा- रमजान है दीदी। ऐसा न करो।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…