इधर रोहित-विराट फ्लॉप, उधर मैदान में मचा दिया कोहराम, WC में गेंदबाजों का काल बनेगा यह सूरमा
Updated on
04-09-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: एक तरफ एशिया कप चल रहा है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप हो गए। तो वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका में एक ऑस्ट्रेलियाई अपने बल्ले से आग उगल रहा है। अब वर्ल्ड कप में तकरीबन एक महीना बचा है। 5 अक्टूबर से भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने वाला है। इसके लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का यह मूंछ मैन आगमी वर्ल्ड कप में गेंदबाजों के लिए काल बन सकता है।
रेड हॉट फॉर्म में ट्रेविस हेड आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाीच हाल ही में 3 मैच की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में कंगारू टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श का कप्तानी का भी डेब्यू हुआ। उनकी टीम ने साउथ अफ्रीका को घर में घुसकर 3-0 से हराया और उनका सूपड़ा साफ किया। हालांकि तीसरे टी20 में जो खिलाड़ी लाइमलाइट में रहा वह है ट्रेविस हेड।
जी हां, ट्रेविस हेड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में अपने बल्ले से आग उगली है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देख हर कोई हैरान हो गया। ट्रेविस ने 189 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंद में 91 रन की आतिशी पारी खेली। इस इनिंग में उनके बल्ले से 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। हालांकि वह अपने शतक से सिर्फ 9 रन से चूक गए। हेड आगमी वर्ल्ड कप में भी अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा सकते हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ ठोका था शतक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इस माहामुकाबले में भी ट्रेविस हेड निखरकर सामने आए थे। उन्होंने मैच की पहली पारी में 163 रन बनाए थे। इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 25 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला था। हेड को उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 209 रन से जीत गई थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…