Select Date:

इधर 'शाकुंतलम' फ्लॉप हुई, उधर Samantha Ruth Prabhu ने हैदराबाद में खरीदा करोड़ों का लग्‍जरी डुप्‍लेक्‍स घर

Updated on 10-05-2023 09:18 PM
साउथ सिनेमा की सनसनी सामंथा रुथ प्रभु लगातार चर्चाओं में हैं। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशन लाइफ तक सामंथा की जिंदगी में बहुत कुछ हो रहा है। एक ओर जहां वह नागा चैतन्‍य से तलाक और मायोस‍िटिस बीमारी के कारण सुर्ख‍ियों में रही हैं, वहीं उनकी लगातार दो फिल्‍में 'यशोदा' और 'शाकुंतलम' बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई हैं। इन दिनों वह अब वरुण धवन के साथ अपनी वेब सीरीज 'स‍िटाडेल' को लेकर भी चर्चा में हैं। अब खबर है कि सामंथा ने हैदराबाद में एक नया 3BHK डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 7.8 करोड़ रुपये है। सामंथा के नए घर की यह खबर उनकी 'शाकुंतलम' के डिजास्‍टर साबित होने के ठीक बाद आई है।

Samantha Ruth Prabhu New Home: इंस्‍टाग्राम पर 26 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ फैंस के दिलों पर राज करने वाली सामंथा, जल्‍द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही इस फिल्‍म का नया गाना रिलीज हुआ है। खैर, रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म 'सीआरई मैट्रिक्स' की एक रिपोर्ट ने सामंथा रूथ प्रभु की इस नई प्रॉपर्टी को लेकर खुलासे किए हैं। एक्‍ट्रेस ने हैदराबाद में जयभेरी ऑरेंज काउंटी में 7.8 करोड़ रुपये में 3BHK डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट खरीदा है। इसके साथ उन्‍होंने छह गाड़‍ियों के लिए पार्किंग भी खरीदी है।

7,944 sqft में है सामंथा का नया घर

र‍िपोर्ट में कहा गया है कि सामंथा का यह नया आलीशान घर 7,944 sqft में फैला हुआ है। उनका यह डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट की 13वीं और 14वीं मंजिल पर है। इसमें 13वीं मंजिल पर 3,920 sqft और 14 वीं मंजिल पर 4,024 sqft सुपर बिल्‍डअप एरिया है। यह प्रॉपर्टी हैदराबाद में नानकरामगुडा नाम के पॉश इलाके में है।

हैदराबाद के जुबली हिल्‍स और मुंबई में पहले से है लग्‍जरी होम

Samantha Ruth Prabhu Asstes: हैदराबाद में सामंथा के पास इससे पहले जुबली हिल्स इलाके में एक आलीशान घर पहले से है। यही नहीं, इसके आलवा सामंथा ने कुछ समय पहले ही मंबई में एक 15 करोड़ रुपये का लग्‍जरी अपार्टमेंट भी खरीदा है। सामंथा अपने काम के स‍िलस‍िले में अक्‍सर मुंबई और हैदराबाद आती-जाती रहती हैं। फिलहाल वह हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में अपने अपार्टमेंट में दो डॉगी- हैश और साशा के साथ रहती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.