Select Date:

यहां मुझे किसी ने नेवला कहा! कृष्णा अभिषेक का जवाब सुन हंसते-हंसते गिर पड़ीं भारती सिंह

Updated on 23-01-2023 07:08 PM
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी से लेकर शर्लिन चोपड़ा के साथ हुए विवादों की वजह से अरेस्ट होने को लेकर खूब खबरों में रही हैं। राखी सावंत तब खूब परेशान रहीं जब उनकी शादी हुई। दरअसल निकाह के ठीक बाद राखी के हसबैंड अदिल खान का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह शादी एक्सेप्ट करने से बचते नजर आए। हालांकि, बाद में आदिल ने सोशल मीडिया पर आकर राखी से अपनी इस शादी को स्वीकार भी किया। राखी सावंत किसी न किसी वजह से चर्चा में जरूर रहती हैं और अब उनका जो रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

सोफिया हयात के साथ राखी सावंत

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में राखी सावंत एक शो पर नजर आ रही हैं। राखी के साथ नन वाले लिबास में सोफिया हयात भी बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी के साथ कृष्णा अभिषेक के साथ भारती सिंह भी नजर आ रही हैं। राखी सावंत इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं- कृष्णा, मुझे एक बात कहनी है। फिर वह कहती हैं- मुझे किसी ने यहां पर नेवला बोला। इसपर कृष्णा अभिषेक का कॉमेंट लाजवाब है जिसे सुनकर सभी वहां लोटपोट हो गए।

कृष्णा अभिषेक ने कही ऐसी बात कि हंसते-हंसते गिर पड़ीं भारती

अभिषेक ने राखी की बात सुनते ही बिना पल भर भी रुके वहां मौजूद लोगों से सवाल किया- किसने पहचाना इनको, कौन बोला है? कृष्णा ने जैसे ही ये बात कही सभी ठहाके लगाकर हंस पड़े और भारती सिंह हंसते-हंसते नीचे गिर पड़ीं।

लोगों ने कहा- ये बात सुनकर उस रात नेवला 3 बजे तक पीया

इस वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स और भी मजेदार हैं। एक ने लिखा है- क्यों नेवला का अपमान कर रहे हो, नेवला सपोर्टर्स प्रोटेस्ट करेगा। एक ने कहा- ये बात सुनकर उस रात नेवला 3 बजे तक पीया। एक यूजर ने लिखा- पहली बार कृष्णा की कॉमेडी अच्छी लगी। एक अन्य यूजर ने कहा- गजब बेइज्जती है भई। एक यूजर ने कहा- वह अटेंशन चाह रही थी लेकिन कृष्णा ने सब छीन लिया। एक और शख्स ने लिखा- आया था कॉमेंट करने लेकिन यहां तो मुझसे पहले ही लोगों ने इस मामले को गंभीरता से ले लिया है जा रहा हूं वापिस। एक यूजर ने कहा- इतना मत हसाओ पागल हो जाऊंगी मैं।

मां का हाल देखकर दुखी हैं राखी सावंत

पिछले दिनों राखी को शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर पुलिस ने अरेस्ट किया था। हालांकि, उन्हें दिनभर की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। राखी सावंत इन दिनों पर्सनल लाइफ में काफी परेशान चल रही हैं। उनकी मां को कैंसर है और वह हॉस्पिटल में जिंदगी से जूझ रही हैं। राखी ने हॉस्पिटल से मां के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसे देखकर उनके फैन्स काफी इमोशनल भी हुए। अपनी मां का हाल देखकर राखी सावंत रोती हुई दिख रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.