इधर पिता ने ली आखिरी सांस, उधर बेटी ने देश को बनाया विश्व विजेता, रुला देगी यह कहानी
Updated on
21-08-2023 12:37 PM
मैड्रिड: स्पेन की तरफ से महिला फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में डिसाइडर गोल दागने वाली ओल्गा कार्मोना को इस मैच के बाद पता चला कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को बताया कि कार्मोना के पिता बीमार थे और उनका निधन हो गया है। जबकि उनकी मां और अन्य रिश्तेदार फाइनल देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे।
महासंघ ने निधन के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। कार्मोना के परिजनों ने उन्हें यह दुखद समाचार देने से पहले खिताबी जश्न खत्म होने का इंतजार किया। कार्मोना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,‘इसके बारे में कुछ भी जाने बिना खेल शुरू होने से पहले मेरे साथ मेरा सितारा था। मैं जानती थी कि कुछ खास हासिल करने के लिए आपने मुझे शक्ति प्रदान की थी। मैं जानती थी कि आज रात आप मुझे देख रहे हो और आपको मुझ पर गर्व है। आपकी आत्मा को शांति मिले डैड। ’ रॉयटर्स के मुताबिक, कार्मोना के पिता का निधन शुक्रवार को हुआ था।
अंतिम सीटी बजने के बाद स्पेन की खिलाड़ी मैदान पर जश्न मनाने लगी थी। इसके बाद अवॉर्ड सेरेमनी में भी कार्मोना ने सामान्य तरीके से भाग लिया और उन्हें तब तक अपने पिता के निधन की जानकारी नहीं थी। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम तुमसे प्यार करते हैं ओल्गाा। तुम स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा हो।’ कार्मोना के 29वें मिनट में किए गए गोल की मदद से स्पेन ने सिडनी में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराकर खिताब जीता।
बता दें कि कार्मोना रियल मैड्रिड के लिए क्लब फुटबॉल खेलती हैं। वह लेफ्ट बैक पॉजिशन पर खेलती हैं। जैसे 2010 के फीफा मेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में दिग्गज स्पेनिश प्लेयर आंद्रे इनिएस्टा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ एक्सट्रा टाइम में गोल मारकर स्पेन को चैंपियन बनाया था। ठीक उसी तरह ओल्गा कार्मोना ने किया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…