IPL के हीरो, WTC Final में बने जीरो, शुभमन गिल की बिखरी गिल्ली, टीम इंडिया की उड़ी खिल्ली
Updated on
09-06-2023 08:21 PM
लंदन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर से 318 रन से पीछे है। टीम को फॉलोआन से बचने के लिए अब भी 119 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के 469 रन के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। भारत ने दूसरे दिन टी-सेशन से पहले 10 ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) और शुभमन गिल (13) के विकेट गंवाकर 37 रन बनाए। रोहित को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पगबाधा किया जबकि गिल स्कॉट बोलैंड की अंदर आती गेंद को छोड़ने के प्रयास में बोल्ड हुए। IPL के हीरो WTC फाइनल में जीरो
हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में शुभमन गिल ने एक के बाद एक तीन शतक ठोकते हुए बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा था। 17 मैच में 890 रन के साथ टूर्नामेंट के सर्वोच्च स्कोरर बने थे। उन्हीं के सिर ऑरेंज कैप सजी थी। टीम को उम्मीद थी कि गिल की इस लय का फायदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिलेगा, लेकिन वह तो बेहद गैरजिम्मेदार ढंग से अपना विकेट फेंककर चलते बने। स्कॉट बोलैंड की अंदर आती गेंद को भांप नहीं सके और इसे छोड़ दिया। गेंद उनके स्टंप उड़ा गई।
ऑस्ट्रेलिया का मैच में दबदबा
71 रन तक ही चार विकेट गंवाने के बाद अजिंक्य रहाणे (नाबाद 29) और रविंद्र जडेजा (48) ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन जोड़कर टीम को संभाला। जडेजा हालांकि दिन के खेल के अंतिम लम्हों में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का शिकार बने। दिन का खेल खत्म होने पर श्रीकर भरत पांच रन बनाकर रहाणे का साथ निभा रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 327 रन से की। दूसरे दिन 95 रन से आगे खेलने उतरे स्मिथ ने सिराज के दिन के पहले ओवर में लगातार दो चौकों के साथ इंग्लैंड में अपना सातवां और इस मैदान पर तीसरा शतक पूरा किया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…