'ये तो हूबहू सलमान खान है', साजिद नाडियाडवाला के बेटे को देख सब हैरान, सूफयान का एक्ट्रेस संग चक्कर!
Updated on
25-04-2026 02:11 PM
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से होने लगी। सूफयान को हाल ही मुंबई में देखा गया और यहां जैसे वह पपाराजी के सामने आकर पोज देने लगे, तो सब हैरान रह गए। सूफयान को देख ऐसा लगा जैसे 90s के सलमान खान सामने आ गए हों। वैसे ही नैन-नक्श, वैसे ही लुक्स, फिजीक और कानों में बालियां।
साजिद नाडियाडवाला का बेटा , बिल्कुल सलमान खान जैसा
सूफयान का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और हर कोई उन्हें देख 'सलमान खान' ही बुला रहा है। सूफयान ने नीले रंग की एकदम टाइट फिटिंग वाली टी-शर्ट, जीन्स और कानों में बालियां पहनी थीं। उनका यह लुक वैसा ही था, जैसा कभी सलमान का 90 के दशक में देखने को मिला था। वीडियो पर तुरंत ही यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी।
वीडियो देख हैरान लोग बोले- सलमान खान का यंग वर्जन
सूफयान नाडियाडवाला को देख एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, 'ये तो सलमान खान का यंगर वर्जन लग रहा है।' एक और ने लिखा, 'जेनेटिक्स भी सलमान खान जैसे हैं।' एक और कमेंट आया, 'ये तो 90s का सलमान खान है।' वहीं, कुछ यूजर्स ने सूफयान को उनके पिता साजिद नाडियाडवाला से मिलता-जुलता बताया। किसी ने विजय वर्मा और हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड से भी तुलना की, पर ज्यादातर कमेंट्स सलमान खान के लिए आए।
कौन हैं सूफयान नाडियाडवाला?
सूफयान प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और पत्नी वर्धा नाडियाडवाला के छोटे बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा भी है, जिसका नाम सुभान है और वह जल्द ही बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभान की फिल्म का नाम 'ऐसी दीवानगी' है और इसे शशांक खैतान डायरेक्ट करेंगे। वहीं, सूफयान का अभी फिल्मों में एंट्री का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, साल 2022 में सूफयान का नाम एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर के साथ जुड़ा था। वह एक्ट्रेस की एक फिल्म की स्क्रीनिंग में भी नजर आए थे। लेकिन सई ने डेटिंग की खबरों से इनकार किया था, और सूफयान को बचपन का दोस्त बताया था।
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…