Select Date:

अरे...! भारत की जीती हुई ट्रॉफी अचानक गायब, मच गया कोहराम, महीनेभर से दिन-रात ढूंढी जा रही

Updated on 21-09-2024 11:56 AM
चेन्नई: अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने शतरंज ओलंपियाड ट्रॉफी के गायब होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसे टीम ने टूर्नामेंट के पिछले चरण में जीता था। इसके बाद एआईसीएफ को ट्रॉफी की प्रतिकृति की व्यवस्था करनी पड़ी और माफी मांगनी पड़ी। यह एक रोलिंग ट्रॉफी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारतीय पुरुष टीम बुडापेस्ट में चल रहे ओलंपियाड के 45वें संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने के करीब है।

एआईसीएफ के सूत्रों ने पुष्टि की कि ओपन और महिला डिविजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को दी जाने वाली ‘गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी’ गायब हो गई है। भारत इस ट्रॉफी का पिछला विजेता है जो उसने 2022 में यहीं जीती थी। एआईसीएफ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार रायजादा ने पीटीआई को बताया कि ट्रॉफी एक महीने से ज्यादा समय से गायब है और यह बात तब पता चली जब अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने ट्रॉफी बुडापेस्ट लाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा, ‘फिडे से ट्रॉफी लाने का अनुरोध मिलने के बाद हम 30 दिनों से ज्यादा समय तक इसका पता लगाने में असमर्थ रहे हैं। फिर हमने आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज की है जिसकी जांच की जाएगी।’ एआईसीएफ के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘हमने फिडे के अनुरोध के बाद इसे हर जगह खोजने की कोशिश की। लेकिन हम अभी तक इसका पता लगाने में असमर्थ रहे हैं। यह वास्तव में एक शर्मनाक स्थिति है और इन चीजों के लिए पूरी जिम्मेदारी की जरूरत है।’

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल एक प्रतिस्थापन ट्रॉफी का ऑर्डर किया गया है। यह मूल ट्रॉफी जितनी विशेष नहीं होगी। लेकिन फिर भी यह मूल ट्रॉफी जैसी होगी। हम इस गड़बड़ी के लिए खेद व्यक्त करते हैं।’ ओलंपियाड का मौजूदा चरण 10 सितंबर को शुरू हुआ और 23 सितंबर को समाप्त होने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.