Select Date:

अरे नीरज क्यों बीच बीच में... जब नाटू-नाटू को ऑस्कर पर बोलते हुए खफा हो गईं जया बच्चन

Updated on 14-03-2023 08:03 PM
राज्यसभा सांसद जया बच्चन के तेवर से तो सब वाकिफ हैं। उनका गुस्सा संसद से लेकर सड़क तक सबने देखा है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर जया बच्चन खफा हो गईं। असल में वह सदन में नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड मिलने पर बधाई दे रही थीं। तभी उन्हें वहां मौजूद सांसद ने बीच में टोकना शुरू कर दिया। इससे जया बच्चन नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि अरे नीरज क्या-क्या बीच- बीच में...। इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अरे मैम आपकी आवाज नहीं बुलंद आवाज है।

    ​अरे नीरज क्यों बीच-बीच में...

    जया बच्चन आज राज्यसभा में ऑस्कर विनिंग गाने नाटू-नाटू के बारे में बोल रही थीं। गाने को अवार्ड जीतने पर टीम को बधाई दे रही थीं। उन्होंने इस उपलब्धि पर फिल्म RRR के निर्देशक को बधाई दी। जया बच्चन बधाई दे ही रही थीं कि अचानक राज्यसभा में मौजूद सांसद ने उन्हें टोक दिया। इसपर जया नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि अरे नीरज क्यों बीच बीच में और इतना कहते ही वह रुक गईं। तभी स्थिति को देखते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सांसद को चुप कराया और जया बच्चन को आगे बोलने को कहा।

    जया बच्चन आज राज्यसभा में ऑस्कर विनिंग गाने नाटू-नाटू के बारे में बोल रही थीं। गाने को अवार्ड जीतने पर टीम को बधाई दे रही थीं। उन्होंने इस उपलब्धि पर फिल्म RRR के निर्देशक को बधाई दी। जया बच्चन बधाई दे ही रही थीं कि अचानक राज्यसभा में मौजूद सांसद ने उन्हें टोक दिया। इसपर जया नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि अरे नीरज क्यों बीच बीच में और इतना कहते ही वह रुक गईं। तभी स्थिति को देखते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सांसद को चुप कराया और जया बच्चन को आगे बोलने को कहा।

    राज्यसभा में भाषण के बीच में बीजेपी सांसद की टोका-टाकी से नाराज हो गईं जया बच्चन, सभापति धनखड़ ने तारीफ में कही ये बात

    धनखड़ बोले- अरे मैडम, आपकी बुलंद आवाज है

    स्थिति सामान्य होते ही एक बार फिर जया बच्चन ने बोलना शुरू किया लेकिन एक बार फिर उन्हें टोका गया। जया के फिर एक बार खफा होने पर जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैम आप बोलिए। आपकी आवाज नहीं आपकी बुलंद आवाज है। धनखड़ ने जया बच्चन के परिवार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप ऐसे परिवार से आती हैं जिसने इस फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया है। इसपर जया बच्चन ने उनका धन्यवाद भी किया।

    आवाज मेरे पास भी है...

    सांसद की टोका टाकी पर नाराज होते हुए जया ने कहा कि यह एक क्रोनिक बीमारी होती जा रही है। आवाज हमारे पास भी है, हम भी बोल सकते हैं। जब सभ्य व्यवहार की बात हो रही हो तो कृपया असभ्य व्यवहार मत कीजिए।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.