Select Date:

अरे ये क्या..! उमेश यादव की खतरनाक बॉलिंग, 2 बल्लेबाजों के उखाड़े डंडे, हवा में गुलाटी लगाता दिखा स्टंप

Updated on 02-03-2023 08:01 PM
इंदौर: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर टेस्ट के दूसरे की शुरुआत बड़ी समझदारी से की थी। कैमरुन ग्रीन और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने बड़ी चतुराई से रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की गेंदों का सामना किया था, लेकिन पहले सत्र के आखिरी पलों में रोहित शर्मा ने तूेज गेंदबाज उमेश यादव को गेंद पकड़ाई तो फिर जो हुआ वह देखने लायक था। उमेश यादव ने 3 विकेट झटके, जिसमें से दो बल्लेबाजों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया।

उमेश यादव ने जिस अंदाज में मिशेल स्टार्क और टोड मर्फी को क्लीन बोल्ड किया हर कोई देखकर हैरान था। उमेश यादव ने पहले अपन शिकार बनाया कैमरुन ग्रीन को। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज ग्रीन को 72वें ओवर में LBW किया। यहां ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने DRS लिया, लेकिन टीवी रिप्ले में वह स्टंप्स के सामने पकड़े गए। इस तरह उनकी 21 रनों की पारी का अंत हुआ।
    उमेश यादव ने अपना दूसरा शिकार मिशेल स्टार्क के रूप में किया। 74वें ओवर की तीसरी गेंद टप्पा खाने के बाद घुमते हुए ऑफ स्टंप की ओ जा रही थी और स्टार्क चूक गए। इसके बाद गेंद स्टंप पर जा लगी। गेंद के पीछे इतनी ताकत थी कि टकराने के बाद स्टंप हवा में गुलाटी लगाने लगा। यह उनका भारत में 100वां टेस्ट विकेट रहा। इसके बाद 76वें ओवर की तीसरी गेंद पर उमेश ने कुछ ऐसे ही टोड मर्फी को अपना शिकार बनाया।

    इन दोनों ही मौके पर एक ही स्टंप उड़ते दिखा। दूसरी ओर, अश्विन ने भी 3 विकेट झटके, जबकि रविंद्र जडेजा ने पहले दिन 4 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रनों पर सिमटी। उसे पहली पारी के आधार पर 88 रनों की बढ़त मिली हुई है।

    उल्लेखनीय है कि बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की थी। उसके पास सीरीज में फिलहाल 2-0 की अजेय बढ़त है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
     23 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
    Advt.