अरे ये क्या...! ओपनर शुभमन गिल को लगी चोट की वजह जानकर हमें आएगी शर्म
Updated on
01-03-2023 07:27 PM
इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। यह तस्वीर है शुभमन गिल की। भारतीय ओपनर के कमर में छिलने के निशान दिख हैं। यह चोट उन्हें रन लेने के दौरान उस वक्त लगा जब वह डाइव लगा रहे थे। केएल राहुल की जगह टीम में शामिल होनहार ओपनर के शरीर पर लंबा छिल जाने को मार्क्स देखे जा सकते हैं। यह फील्ड पर घास नहीं होने की वजह से ऐसा हुआ। अगर घास होता तो डाइव लगाते समय ऐसी चोट नहीं लगती।
गिल को लगी चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में खुद को साबित करने उतरे शुभमन गिल को 7 वां ओवर काफी भारी पड़ गया। बता दें कि सिंगल लेने के चक्कर में गिल ने खुद को चोटिल कर लिया। उनके पेट पर खरोंच आई है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें साफ- साफ देखा जा सकता है कि शुभमन गिल के पेट के साइड में दो जगह गंभीर खरोंच आई है और खून भी बह रहा है।
कैसे लगी चोट टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल मिचेल स्टार्क की दूसरी गेंद पर सिंगल के लिए दौड़े। उसी वक्त गिल को चोट लगी। बता दें कि अपने रन को पूरा करने के लिए गिल ने जब डाइव लगाई तो उनका पेट जमीन पर बुरी तरह से रगड़ खा गया। जिसके कारण उनके पेट पर दो जगह चोट लग गई। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।
अगले ओवर में हुए आउट चोट की वजह से गिल अगले ओवर में खुद को संभाल नहीं पाए और स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हो गए। बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में शुभमन गिल 18 गेंदों में 21 रन ही बना पाए है।
टीम इंडिया की हालत खस्ता तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के आगे भारतीय बल्लेबाज कुछ खास जादू नहीं चला पाए हैं। बता दें कि लंच ब्रेक तक टीम इंडिया 84 रन पर अपने 7 विकेट गंवा चुकी है। जो टीम इंडिया की जीत में बाधा बन सकती है।
भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…