Select Date:

अनिल अंबानी के खिलाफ इनकम टैक्स के ऐक्शन पर हाई कोर्ट ने पूछा सवाल

Updated on 10-01-2023 07:43 PM
नई दिल्ली: रिलायंस एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) के खिलाफ टैक्स चोरी के एक मामले में इनकम टैक्स (Income Tax) के नोटिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने सवाल उठाया है। कोर्ट ने अनिल अंबानी के खिलाफ टैक्स चोरी के एक मामले में इनकम टैक्स की ओर से भेजे गए नोटिस पर सवाल उठाया । कोर्ट ने कहा कि ब्लैकमनी (Black Money) के कुछ प्रावधान पिछली तारीख से लागू किए गए है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि ये कैसे संभव है कि कोई व्यक्ति यह जान ले कि सरकार भविष्य में क्या करने वाली है। आपको बता दें कि अनिल अंबानी ने इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
कोर्ट ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने अनिल अंबानी पर टैक्स चोरी मामले में नोटिस भेजा था। इस नोटिस में आयकर विभाग ने उनपर आरोप लगाए कि उन्होंने 420 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी की है। इनकम टैक्स ने कहा कि अनिल अंबानी ने दो स्विस खातों में जमा 814 करोड़ रुपये पर टैक्स बचाए हैं। इनकम टैक्स विभाग ने इस नोटिस में अनिल अंबानी पर काला धन कर आरोपण अधिनियम 2015 की धाराओं मामला दर्ज कर नोटिस भेजा। इस नोटिस का मामला जब कोर्ट पहुंचा तो अब उसपर सवाल उठे हैं।
    दरअसल अनिल अंबानी ने आयकर विभाग के इस नोटिस को चुनौती देते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने इनकम टैक्स से सवाल किया है। मामले को 20 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने तब तक अनिल अंबानी के खिलाफ कोई भी सख्त कदम नहीं उठाने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इनकम टैक्स की ओर से 8 अगस्त 2022 अनिल अंबानी को नोटिस भेजा गया था। इन नोटिस में इनकम टैक्स विभाग की ओर से अनिल अंबानी पर आरोप लगे कि उन्होंने जानबूझकर टैक्स की चोरी की। एजेंसी ने कहा कि उन्होंने स्विस अकाउंट में जमा रकम की जानकारी आयकर विभाग को नहीं दी। जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उनके खिलाफ ब्लैक मनी इंपोजिशन ऑफ टैक्स एक्स 2015 के सेक्शन 50 और 51 की धाराएं लगाई गई।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     17 July 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
     17 July 2026
    नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
     17 July 2026
    नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
     17 July 2026
    कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
     16 July 2026
    नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
     16 July 2026
    नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
    Advt.