अनसोल्ड हाउसिंग स्टॉक में 11% की कमी
सप्लाई से अधिक बिक्री के साथ अनसोल्ड इन्वेंट्री की संख्या भी एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गई है। भारत में टियर -1 शहरों में अनसोल्ड हाउसिंग स्टॉक 2023 की तीसरी तिमाही में 11% घटकर 508,464 यूनिट रह गया, जो 2022 की तीसरी तिमाही में 526,497 यूनिट था। पहली तीन तिमाहियों के विश्लेषण से पता चलता है कि टियर -1 शहरों में नई संपत्ति लॉन्च 2022 के स्तर के अनुरूप बनी हुई है।रियल एस्टेट कंसल्टेंसी इन्वेस्टर्स क्लिनिक के कॉरपोरेट डायरेक्टर सचिन अरोड़ा के मुताबिक, दो साल पहले ज्यादातर खरीदार तैयार फ्लैटों की तलाश में थे, लेकिन अब यह ट्रेंड बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 2023 की दूसरी तिमाही की तुलना में 2023 की तीसरी तिमाही में अनसोल्ड स्टॉक में 7% की गिरावट आई, जबकि आवासीय संपत्ति की बिक्री में महामारी के बाद वृद्धि जारी रही।
