रणजी में सबसे ज्यादा विकेट, फिर भी हुए नजरअंदाज, मायूस ऑलराउंडर ने पूछा भावुक करने वाला सवाल
Updated on
20-06-2023 08:49 PM
नई दिल्ली: केरल के स्टार ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में अपनी खूंखार गेंदबाजी से जमकर सुर्खियां बटोरी थी। वह पिछले सीजन एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। गौरतलब है कि इसके बाद भी उनका दलीप ट्रॉफी में चयन नहीं हुआ। इसे देखकर खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश है, जिसके चलते उन्होंने ट्विवटर पर ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।
दरअसल, भारत की डॉमेस्टिक क्रिकेट लीग दलीप ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है, जिसके लिए टीम भी अनाउंस हो गई है। जलज इस लीग में साउथ जोन के लिए खेलते हुए नजर आते। लेकिन उनको चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में शामिल नहीं किया।
जलज सक्सेना का छलका दर्द जलज सक्सेना ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म में से एक ट्विवटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ' रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को दलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया। क्या आप चेक कर सकते हैं कि ऐसा कभी भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में हुआ है? मैं बस जानना चाहता हूं। किसी को दोष महीं गे रहा हूं।'
आईपीएल खेल चुके हैं जलज आपको बता दें कि जलज आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था। हालंकि वह अब तक आईपीएल में सिर्फ 1 ही मैच खेल पाए हैं। जलज पहले मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलते थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने केरल के लिए खेलने का फैसला किया।
खिलाड़ी के समर्थन में उतरे वेंकटेश प्रसाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने जलज सक्सेना का साउथ जोन में चयन ना होने पर उनका समर्थन किया है। वेंकटेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' भारतीय क्रिकेट में ऐसी चीजें हो रही हैं जिसे देखकर हंसी आती है। रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को साउथ जोन की टीम में नहीं चुना गया। यह चौंकाने वाली बात है। यह रणजी ट्रॉफी को बेकार कर रहा है। शर्म की बात है।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…