शेयरों में आया उछाल
अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। आज अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ और सेंसेक्स क्लोज होने तक कंपनी का शेयर 932.90 रुपये पर दिखाई दिया। डानी विल्मर के शेयर 0.27 फीसदी मामूली तेजी के साथ बंद हुए हैं। सीमेंट कंपनी एसीसी लिमिटेड का शेयर 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 1819.25 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं एनडीटीवी और सीमेंट कंपनी अंबूजा सीमेंट के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए हैं।
