Select Date:

इंग्लैंड में हिंदू-मुस्लिम तनाव! लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरी भीड़

Updated on 19-09-2022 05:57 PM

ब्रिटेन के लीसेस्टर में एक बार फिर हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच झड़प की खबर है। शनिवार और रविवार तड़के शहर में झड़प के चलते 'गंभीर अव्यवस्था' फैल गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दावा किया गया कि इस सप्ताह के अंत में एक विरोध प्रदर्शन से मामला बढ़ा। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस भीड़ के दो समूहों को रोकने की कोशिश कर रही है, जबकि इस दौरान कांच की बोतलें फेंकी गई थी और कुछ लोगों को लाठी और डंडों के साथ देखा जा सकता था।

लीसेस्टर पुलिस के अस्थायी मुख्य कांस्टेबल रॉब निक्सन ने वीडियो ट्वीट में कहा, 'हमें शहर के पूर्वी लीसेस्टर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अव्यवस्था फैलने की कई खबरें मिली हैं। हमने वहां अधिकारियों को भेजा, हम स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं, अतिरिक्त अधिकारी भी वहां पहुंच रहे हैं। कृपया इसमें शामिल न हों। हम शांति की अपील कर रहे हैं।'

काले मास्क में थे हमलावर: चश्मदीद
 एक महिला चश्मदीद ने बताया कि हमलावरों ने काले रंग का मास्क पहना हुआ था। उन लोगों के चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने हुड भी लगा रखे थे। ऐसा लगा जैसे फुटबॉल मैच देखने के बाद कोई भीड़ लौटी हो। पुलिस टीम की ओर से रोड पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। भीड़ ने हमला किया तो पुलिस ने उन्हें पीछे ढकेलने की कोशिश की।

पुलिस हिरासत में 2 आरोपी
पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों की तलाशी ली गई और 2 लोग हिरासत में हैं। इनमें से एक पर हिंसक अव्यवस्था की साजिश का संदेह है और दूसरे पर ब्लेड जैसी वस्तु रखने का संदेह है। लीसेस्टर पुलिस ने बयान में कहा, ''पुलिस को हिंसा और नुकसान की कई घटनाओं की सूचना दी गई है और इसकी जांच की जा रही है। हमें लीसेस्टर के मेल्टन रोड पर धार्मिक इमारत के बाहर एक व्यक्ति के झंडा खींचने का वीडियो फैलने की जानकारी है। ऐसा मालूम होता है जब पुलिस अधिकारी क्षेत्र में सार्वजनिक अव्यवस्था से निपट रहे थे तब यह घटना हुई। घटना की जांच की जाएगी।'

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से शुरू हुआ तनाव 
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई में मैच के मद्देनजर स्थानीय हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच अशांति फैल गई थी। इसे देखते हुए पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में भी इसी तरह के आदेश दिए थे। शुक्रवार को मुख्य कांस्टेबल निक्सन ने कहा कि 'पूर्वी लीसेस्टर क्षेत्र में पुलिस अभियान' के हिस्से के रूप में कुल 27 गिरफ्तारियां हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.