जब वह राज़ खुला और अजित डोभाल से नाराज हो गई थीं उनकी पत्नी
Updated on
20-01-2023 06:13 PM
नई दिल्ली : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल किसी पहचान के मोहताज नहीं है। डोभाल केंद्र सरकार में सबसे मजबूत अधिकारी माने जाते हैं। डोभाल की हैसियत क्या है इस बात का अंदाजा पीएम के साथ उनकी नजदीकी से लग जाता है। देश के अहम फैसलों में उनकी राय की अहमियत और महत्वपूर्ण मौके पर उनकी मौजूदगी से ही उनके कद का अनुमान लगा सकते हैं। पीएम मोदी के दाहिने हाथ माने जाने वाले डोभाल की जासूसी को लेकर कई किस्से कहानियां मौजूद हैं। आज अजीत डोभाल का जन्मदिन है। जानते हैं अजित डोभाल से जुड़े कुछ सुने-अनसुने किस्सों के बारे में।
हथियार बंद लोगों को घर पर दी थी दावत आईबी के चीफ रहे डोभाल को आंतरिक सुरक्षा और काउंटर टेररिज्म का मास्टर माना जाता है। पंजाब से लेकर नॉर्थ ईस्ट, कंधार से लेकर कश्मीर तक आतंकवाद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। डोभाल के पूर्वोत्तर में काम के दौरान एक ऐसा मौका आया जब उन्होंने अपनी पत्नी को अपने मिशन की भनक तक नहीं लगने दी थी। डोभाल ने अपने रोमांचक करियर की यह बात खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। दरअसल, जब डोभाल जब मिजोरम में तैनात थे उस समय उन्होंने कुछ लोगों को अपने घर खाने पर बुलाया था। दरअसल, ये लोग प्रसिद्ध लालडेंगा के मिजो नेशनल फ्रंट के सेना कमांडर थे। ये मिजो विद्रोह में शामिल था।
डोभाल की पत्नी ने बनाया था सूअर का मांस खासबात है कि इन लोगों के लिए डोभाल की पत्नी ने सूअर का मांस बनाया था। हालांकि, उन्होंने इससे पहले कभी सूअर का मांस नहीं बनाया था। डोभाल ने बताया था कि इस बात का पता उन्हें कई साल बाद पता लगा। इसके बाद उनकी पत्नी अनु नाराज हो गई थीं। डोभाल ने नगा विद्रोहियों की मेजबानी करने के अलावा मिजोरम सरकार की मदद भी की। इसके अलावा डोभाल ने 33 साल की सर्विस में पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों में प्रभावी काम किया।
दाढ़ी से खुलने वाला था राज अपनी सर्विस के दौरान डोभाल 6 साल तक पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट के रूप में भी काम किया। बात उस समय की है जब डोभाल जब लाहौर में थे। वहां की लोकल मार्केट में स्थित दरगाह पर वह कव्वाली सुनने गए थे। उस वाकये के बारे में डोवाल ने बताया था कि मैं मध्यम वर्गीय मुस्लिम युवक की वेशभूषा में कव्वाली सुनने पहुंचा था। डोभाल के अनुसार जब वह कव्वाली सुन रहे थे, उसी दौरान पाकिस्तानी खुफिया विभाग का एक अधिकारी उनके पास आया। उस अधिकारी ने डोभाल के कान में कहा कि उनकी नकली दाढ़ी लटक रही है। यह डोभाल के लिए काफी शर्मिंदगी भरा पल था। वह उसी समय तुरंत वहां से निकल लिए।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…