Select Date:

राम जन्मभूमि मंदिर के इतिहास, आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक... अब डाक्यूमेंट्री में दिखेगा सब कुछ

Updated on 17-06-2023 06:48 PM
अयोध्या: अयोध्या में बन रामलला के भव्य मंदिर के साथ-साथ इसके निर्माण को लेकर हुए संघर्ष की गाथा को भी अब लोगों के समक्ष प्रदर्शित करने की तैयारी की गई है। राम मंदिर का निर्माण लंबे संघर्ष के बाद हो रहा है। इस संघर्ष से लेकर मंदिर निर्माण तक की गाथा की डाक्यूमेंट्री बनाने और इसके डाक्यूमेंटेशन की तैयारी की गई है। इसको लेकर मंदिर ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के एकनाथ सतपुरकर की कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। यह कंपनी 40 सालों से फिल्म और डाक्यूमेंट्री के निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही है। अयोध्या के रामनिवास भवन में कंपनी का कार्यालय और स्टूडियो स्थापित है। यहां 4 महीने से राम मंदिर पर डाक्यूमेंट्री और ऐतिहासिक तथ्य के संग्रह का काम चल रहा है।

डॉक्यूमेंट्री में दिखेगी संघर्ष की झलक

कंपनी के संचालक एकनाथ सतपुरकर ने बताया कि राम मंदिर के इतिहास, इसको लेकर चले आंदोलन, आर्कियोलॉजिकल जांच, कानूनी लड़ाई और आंदोलन के विभिन्न खास घटनाक्रमों को डॉक्यूमेंट्री में दर्शाया जाएगा। इसके साथ-साथ अयोध्या के मठ-मंदिर की परंपरा, साधु-संतों की जीवन शैली आदि को भी इस डाक्यूमेंट्री में गंभीरता से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 4 माह के बीच 25-30 मठ-मंदिरों के महंतों और संत समाज के प्रमुखों के इंटरव्यू लिए जा चुके हैं। काम लंबा है। इसमें उन महत्वपूर्ण लोगों से भी संपर्क कर जानकारी ली जाएगी, जिन्हें राम जन्मभूमि मंदिर से कहीं न कहीं जुड़ाव रहा है।


एकनाथ ने बताया कि मंदिर आंदोलन के दौरान रिपोर्टिंग करने वाले मीडियाकर्मियों के भी इंटरव्यू लिए जाएंगे। कानूनी लड़ाई से जुड़े वकीलों के वक्तव्य को भी इसमें जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि डाक्यूमेंट्री का काम 2025 तक पूरा करना है। इसीलिए काम में तेजी लाई जा रही है।

लगी है 35 विशेषज्ञों की टीम

सतपुरकर ने बताया कि डाक्यूमेंट्री के निर्माण और जन्मभूमि मंदिर से जुड़े तथ्यों का डाक्यूमेंटेशन करने में उनकी कंपनी ने 35 टेक्निशियन और विशेषज्ञों की टीम को लगाया है। इसमें से आधा दर्जन तकनीकी कर्मचारी अयोध्या के कार्यालय पर काम कर रहे हैं। अयोध्या में रामनवमी, दीपोत्सव एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों और पर्वों के अवसर पर उसको कवर करने के हिसाब से टीम के कर्मचारी बदले जाते हैं। इस टीम से जुड़े हेरामह कुलकर्णी और वीडियोग्राफर रजनीश तिवारी का कहना है कि वे अपने को सौभाग्यशाली मानते हैं कि राम जन्मभूमि मंदिर की डाक्यूमेंट्री निर्माण में काम करने का मौका मिला। अनेक तथ्य ऐसे शूट कर रहे हैं, जिसके बारे में कभी सुना नहीं था।

डाक्यूमेंट्री में अलग-अलग सेक्शन

डॉक्यूमेंट्री निर्माण के संबंध में बताया गया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्देश और परामर्श पर राम जन्मभूमि के इतिहास के विविध घटनाक्रम को कई सेक्शन में बांट कर अलग-अलग कई डाक्यूमेंट्री बनाई जा सकती है। यह कार्य भावी पीढ़ी के लिए राम मंदिर का दस्तावेज बनेगा। इस संबंध में भी विचार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.