आज का इतिहास: कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का जन्म, जानें 10 मार्च की अन्य घटनाएं
Updated on
10-03-2023 07:42 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के दीवाने 10 मार्च, 1985 का वह मंजर आज तक नहीं भूले, जब सुनील गावस्कर की अगुवाई में भारत ने आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर बेंसन एंड हेजेज टूर्नामेंट जीता था। रवि शास्त्री को इस टूर्नामेंट में चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब और इनाम के तौर पर नई चमचमाती हुई कार दी गई थी। जीत और इनाम की खुशी से सराबोर पूरी भारतीय टीम ने इस कार पर सवार होकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया था।
देश दुनिया के इतिहास में 10 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1876 : ग्राहम बेल ने पहली बार टेलीफोन पर अपने मित्र से बात की और उन से कहा, 'मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल हूं।'
1922 - महात्मा गांधी को पहली बार साबरमती आश्रम के निकट से गिरफ्तार किया गया। उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया और छह वर्ष की क़ैद की सजा सुनाई गई, लेकिन उन्हें दो वर्ष बाद रिहा कर दिया गया।
1922 : चीन ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1933 : एडोल्फ हिटलर के जर्मनी का चांसलर बनने के फौरन बाद दचाउ में पहला यातना शिविर खोला गया, जहां एक अनुमान के अनुसार 32,000 लोगों की मौत हुई। इनमें कुछ बीमारी से मरे, कुछ कुपोषण से तो कुछ ने शारीरिक यातनाओं के कारण दम तोड़ दिया।
1945 : कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाने वाले माधवराव सिंधिया का जन्म।
1969 : जेम्स अर्ल रे को अमेरिका के नागरिक अधिकार समर्थक मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या का दोषी करार देते हुए 99 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई।
1985 : भारत ने बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट चैंपियनशिप में जीत हासिल की।
2003 : उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया ।
2006 : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग में विस्फोट से 26 लोगों की जान गई।
2010 : राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी गई।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…