अहमदाबाद में आज रचा जाएगा इतिहास, पीएम मोदी-एंथोनी अल्बानीज पहुंचे स्टेडियम
Updated on
09-03-2023 08:37 PM
अहमदाबाद: सारा शहर त्योहार के रंग में डूबा है, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न केवल भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के लिए काफी अहम हैं, बल्कि दोनों देशों के लिए भी काफी मायने रखता है। मैच के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज स्टेडियम पहुंच गए और साथ में मैच देखेंगे।
एक लाख 10 हजार दर्शक पहुंचने की उम्मीद प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान एक लाख 10 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं लेकिन इसका नाम बदलने के बाद से पहली बार वह यहां टेस्ट मैच देखेंगे। मोदी और अल्बानीज का दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया कीर दोस्ती के 75 साल पूरे होने से जुड़े जश्न का हिस्सा है। दोनों प्रधानमंत्री सोने का मुलम्मा चढी गोल्फ कार में स्टेडियम का चक्कर लगाएंगे।
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया, ‘इसी गोल्फ कार में प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय खेलों के दौरान स्टेडियम का चक्कर लगाया था।’ विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने स्टेडियम का प्रभार ले लिया है और पहले दिन एक लाख दर्शकों के मौजूद रहने की उम्मीद है। यह भी भारत में एक रिकॉर्ड होगा क्योंकि इससे पहइले सर्वाधिक दर्शक ईडन गार्डंस पर क्रिसमस टेस्ट मैचों के दौरान (88000 से 90000) मौजूद थे। बाद में उसकी दर्शक क्षमता घटाकर 67000 कर दी गई थी। दो सौ और 305 रुपये वाले 75000 टिकट बिक चुके हैं।
स्टेडियम के बाहर जश्न का माहौल स्टेडियम के बाहरी परिसर में दोनों प्रधानमंत्रियों की तस्वीरों वाले कई होर्डिंग लगे हैं। साइटस्क्रीन के सामने एक छोटा मंच बनाया गया है जहां मैच शुरू होने से पहले एक छोटा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद इसे हटा दिया जायेगा। सुरक्षा इंतजामात के कारण बुधवार को दोनों टीमों का वैकल्पिक अभ्यास सत्र देख पाना भी मुश्किल हो गया था।
यह पूछने पर कि दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों पर क्या अतिरिक्त दबाव होगा, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनका फोकस प्रदर्शन पर है। उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों के प्रधानमंत्री आ रहे हैं। यह रोमांचक होगा लेकिन खिलाड़ियों का फोकस खेल पर रहेगा। हम इस टेस्ट को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…