हर बार 40 बॉल में शतक लगा दो, यह संभव नहीं... एबी डिविलियर्स ने सूर्यकुमार यादव को दी यह सलाह
Updated on
06-04-2023 08:16 PM
गौरव गुप्ता, नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव लगातार 3 मैचों में खाता नहीं खोल सके। इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र के पहले मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। वह एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस बारे में साउथ अफ्रीका के तूफानी ओपनर एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है, जिससे हर कोई गुजरता है। कोई भी बल्लेबाज हर मैच में 40 गेंदों में सेंचुरी नहीं ठोक सकता।
इस बारे में एबी डिविलियर्स ने कहा- यह ऐसा फेज है, जिससे मैं खुद गुजर चुका हूं। हर किसी के करियर में ऐसा समय आता है और इस पर तो मैं पूरी किताब लिख सकता हूं। खराब फॉर्म एक ऐसी चीज है, जिससे डर लगता है। गलती होने की संभावना बढ़ जाती है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। एक आईपीएल सीजन में मैं लगातार मैचों में डक हुआ तो मेरे अंदर झुंझलाहट बढ़ गई थी।
इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 20 हजार से अधिक रन बनाने वाले एबी डिविलियर्स ने आगे कहा- ऐसे ही सूर्यकुमार यादव भी संघर्ष कर रहे हैं। मैं तो सिर्फ उनसे यही कहना चाहूंगा कि वह अपने प्लान को चेंज न करें और न ही पैनिक हों। अगर ऐसा करते हैं तो संघर्ष बढ़ सकता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सूर्यकुमार यादव लगातार 3 मैचों में खाता नहीं खोल सके।
क्रिकेट वर्ल्ड के सीनियर 360 डिग्री बल्लेबाज एी डिविलियर्स ने आगे कहा- ऐसा संभव नहीं है कि आप हर मैच में 40 गेंदों में सेंचुरी जड़ें। यह मैंने बैंगलोर टीम में खेलने के दौरान सीखा। चिन्नास्वामी का क्राउड मुझसे हर मैच में ऐसे ही शतक की उम्मीद करता था। मैं भी खुद से ऐसा ही चाहता था, लेकिन यह संभव नहीं है। मैं तो सिर्फ इतना ही कहूंगा कि वह अभी सेकंड गियर में हैं। उनके इस फेज का भी सम्मान करिए। वह जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…