Select Date:

सिर्फ 46 रन की पारी में हिटमैन रोहित ने बना दिया महारिकॉर्ड, विराट-सचिन भी नहीं कर पाए ऐसा

Updated on 23-10-2023 02:37 PM
धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। वह अपने बल्ले से रन नहीं आग उगल रहे हैं। खासकर पिछले कुछ समय से रोहित ने अपने खेलने का तरीका भी बदला है। वह पहले शुरुआत में आकर अपना समय लेते और फिर ताबड़तोड़ पारी खेलते थे। लेकिन अब हिटमैन पहले ओवर से ही हवाई फायर करना शुरू हो जाते हैं। इस पूरे वर्ल्ड कप में अब तक यही देखने को मिला।

न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में भी रोहित शर्मा ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने आते ही चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। हिटमैन ने अपनी 46 रन की छोटी सी पारी में 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए। वहीं इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना डाला। इस रिकॉर्ड से उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं यह काम सचिन तेंदुलकर- विराट कोहली जैसे सूरमा भी नहीं कर पाए हैं।

रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने इन मॉन्सर छक्कों के चलते एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। हिटमैन अब तक इस कैलेंडर ईयर में 51 छक्के लगा चुके हैं। वह अब एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है।

शाहिद ने 2002 के कैलेंडर ईयर में 48 छक्के लगाए थे। वहीं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के पास है। उन्होंने 2015 में 58 छक्के लगाए थे। इस सूची में दूसरे नंबर पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल है, जिन्होंने 2019 में 56 छक्के लगाए थे। अब हिटमैन भी इनसे ज्यादा दूर नहीं है। वह जल्द ही एबीडी और गेल का यह रिकॉर्ड चकनाचूर कर सकते हैं।

इसके अलावा बात करें भारत-न्यूजीलैंड मैच की तो, टीम इंडिया ने कीवी टीम को 20 साल बाद बीते रविवार को धर्मशाला में किसी आईसीसी इवेंट में हराया है। रोहित सेना ने 4 विकेट से मैच जीता। इस जीत के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर भी आ गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.