Select Date:

होबार्ट हरिकैन्स 7 साल बाद BBL फाइनल में पहुंची:सिडनी सिक्सर्स को 12 रन से क्वालिफायर हराया

Updated on 22-01-2025 01:41 PM

होबार्ट हरिकैन्स बिग बैश लीग (BBL) के 14वें सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने 7 साल बाद खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। मंगलवार को होबार्ट ने क्वालिफायर में 3 बार की चैंपियन सिडनी सिक्सर्स को 12 रन से हरा दिया। पावरप्ले में 2 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

होबार्ट में पहले बैटिंग करते हुए टेबल टॉपर होम टीम ने 7 विकेट खोकर 173 रन बनाए। सिडनी ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद कमबैक किया, लेकिन टीम 5 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। हरिकैन्स अब 27 जनवरी को होबार्ट में ही फाइनल खेलेगी।

होबार्ट की तेज शुरुआत 

बेलेरिव ओवल में सिडनी ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। होबार्ट को ओपनर मिचेल ओवन और कैलेब जेवेल ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4 ही ओवर में 47 रन की पार्टनरशिप कर ली। ओवेल 36 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद मैथ्यू वेड भी 4 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

बेन मैक्डरमोट ने फिर जेवेल के साथ तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। जेवेल 40 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में मैक्डरमोट ने 42, टिम डेविड ने 25 और निखिल चौधरी ने 14 रन बनाकर स्कोर 173 रन तक पहुंचा दिया। सिडनी से बेन ड्वारशस और जैफर चोहान ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 सफलता जैक एडवर्ड्स और मिचेल पेरी के हाथ लगी।

सिडनी की खराब शुरुआत 

174 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने 5 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान मोइजेस हेनरिक्स 1 ही रन बना सके, वहीं जोश फिलिप और जैक एडवर्ड्स तो खाता भी नहीं खोल पाए। पावरप्ले में मेरेडिथ ने 2 और कैमरन गैनन ने 1 विकेट लिया।

सिल्क-पैटरसन ने संभाला 

3 विकेट जल्दी गिरने के बाद ओपनर कर्टिस पैटरसन ने जॉर्डन सिल्क के साथ पारी संभाली। दोनों ने 75 रन जोड़े ही थे कि पैटरसन 48 रन बनाकर आउट हो गए। सिल्क ने फिर लाचलन शॉ के साथ 64 रन की पार्टनरशिप की। सिल्क फिर 57 रन बनाकर आउट हो गए।

लाचलन और बेन ड्वारशस ने आखिर में टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन टारगेट बहुत ज्यादा बड़ा साबित हुआ। ड्वारशस 16 और लाचलन 33 रन बनाकर नॉटआउट रहे, इसके बावजूद टीम 5 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। होबार्ट से मेरेडिथ और गैनन ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता कप्तान नाथन एलिस को मिली।

होबार्ट ने होम फाइनल बुक किया

क्वालिफायर जीतकर होबार्ट ने अपने घर में फाइनल खेलना कन्फर्म कर लिया। टीम अब 27 जनवरी को खिताबी मुकाबला खेलेगी। वहीं सिडनी की टीम 24 जनवरी को अपने ही होमग्राउंड पर नॉकआउट जीतने वाली टीम से चैलेंजर में भिड़ेगी। नॉकआउट में कल मेलबर्न स्टार्स का सामना सिडनी थंडर से होगा।

नॉकआउट हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी, वहीं जीतने वाली चैलेंजर में सिडनी से भिड़ेगी। चैलेंजर जीतने वाली टीम 27 जनवरी को होबार्ट के खिलाफ फाइनल खेलेगी। वहीं हारने वाली टीम नंबर-3 पर रहकर टूर्नामेंट फिनिश करेगी।

7 साल बाद फाइनल में पहुंची होबार्ट 

होबार्ट ने 7 साल बाद BBL फाइनल में जगह बनाई। टीम ने 2017-18 में आखिरी बार एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ फाइनल खेला था, लेकिन उन्हें हार मिली थी। होबार्ट को इससे पहले 2013-14 में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी। अब टीम अपने पहले टाइटल को जीतने के लिए बेताब है।

दूसरी ओर सिडनी सिक्सर्स 3 बार की चैंपियन है। टीम ने 2011-12, 2019-20 और 2020-21 में खिताब पर कब्जा किया। टीम को पिछले सीजन ब्रिसबेन हीट के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी। इससे पहले भी टीम 3 बार रनर-अप बनी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.