एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी टीम का ऐलान, इसलिए इन 5 स्टार प्लेयर्स का नहीं हुआ सिलेक्शन
Updated on
25-07-2023 05:49 PM
नई दिल्ली: ललित कुमार उपाध्याय अगले महीने चेन्नई में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम से बाहर किए गए अग्रिम पंक्ति के पांच खिलाड़ियों में से एक हैं। ललित के अलावा, अभिषेक, पवन, दिलप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह को टीम में जगह नहीं दी गयी है। ये पांचों खिलाड़ी इस समय ‘स्पेनिश हॉकी फेडरेशन-इंटरनेशनल टूर्नामेंट’ की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के साथ स्पेन में है।
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन तीन से 12 अगस्त तक चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में होगा। शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे जबकि मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। प्रो लीग के यूरोपीय चरण के दौरान डिफेंडर के रूप में टीम को अपनी सेवाएं देने वाले मनप्रीत सिंह मिडफील्ड में वापसी करेंगे। टूर्नामेंट के पूल चरण में भारत का सामना कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन से होगा।
यह टूर्नामेंट हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए तैयारी कार्यक्रम के रूप में भी काम करेगा, जो हॉकी के लिए 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। अनुभवी पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक टीम के गोलकीपर है। रक्षापंक्ति में टीम में अमित रोहिदास, मिडफील्डर में अनुभवी मनप्रीत के अलावा विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं। हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में टीम के मुख्य कोच क्रेग फुलटन ने कहा, ‘हमने सावधानीपूर्वक एक ऐसी टीम चुनी है जिसमें आगे बढ़ने और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।’
टीम: गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक। डिफेंडर: जर्मनप्रीत सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…