Select Date:

देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर मनाई जा रही होली, देखें तस्वीरें

Updated on 09-03-2023 06:17 PM

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो यहां आ चुकी हैं। वे अमेरिका की कद्दावर नेता हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह होली समारोह का आनंद लेना चाहती थी। इसलिए, मैंने उन्हें यहां आमंत्रित किया। रायमोंडो ने कहा कि यहां होना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है, मैं मंत्री जी को मेरी मेजबानी के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरा पहली बार है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।

उपराष्ट्रपति के घर पर होली

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने आवास पर होली मनाई। सुबह-सुबह उपराष्ट्रपति के घर कई बच्चे भी पहुंचे। धनखड़ ने बच्चों को गुलाल लगाया और उनसे गुलाल भी लगवाया। इस दौरान उनकी पत्नी भी महिलाओं के साथ होली खेलती नजर आईं।

वृंदावन की होली

​उत्तर प्रदेश: मथुरा में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग होली का त्योहार मनाने पहुंचे। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा आज होली का पावन पर्व है, मैं इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देता हूं।

​गोरखनाथ मंदिर में योगी की होली

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में होली खेली। इस दौरान गीत-संगीत कार्यक्रम में भी सीएम शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि होली हमेशा इस बात की प्रेरणा देता है किसी प्रकार की घृणा, ईर्ष्या अपने मन में किसी के प्रति न रखें। इस त्योहार में न जाति भेद है न वर्ग भेद है। छोटे, बड़े, हर वर्ग के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नरसिंह भगवान शोभायात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार कैसे होने चाहिए ये शोभायात्राएं इसका उदाहरण तय करती है। पर्व और त्योहार भारत की प्राचीनता को प्रदर्शित करता है, भारत की समृद्धिशाली संस्कृति का प्रतीक है।

पंजाब में होला मोहल्ला

पंजाब में होली के अवसर पर होला मोहल्ला त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह से ही गुरुद्वारे में लोगों ने मत्था टेका और सरोवर में डुबकी लगाई। सिख समुदाय के लिए होला मोहल्ला बहुत ही महत्वपूर्ण है। पंजाब में होली पौरुष के प्रतीक पर्व के रूप में मनाई जाती है। इसीलिए सिखों के दसवे गुरू गोविंद सिंह जी ने होली के लिए पुल्लिंग शब्द होला मोहल्ला का प्रयोग किया। गोविंद सिंह जी इसके माध्यम से समाज के दुर्बल और शोषित वर्ग की प्रगति चाहते थे।

पंजाब में होली का एक रंग ऐसा भी

पंजाब में होली के अवसर पर होला मोहल्ला त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह से ही गुरुद्वारे में लोगों ने मत्था टेका और सरोवर में डुबकी लगाई। सिख समुदाय के लिए होला मोहल्ला बहुत ही महत्वपूर्ण है। पंजाब में होली पौरुष के प्रतीक पर्व के रूप में मनाई जाती है। इसीलिए सिखों के दसवे गुरू गोविंद सिंह जी ने होली के लिए पुल्लिंग शब्द होला मोहल्ला का प्रयोग किया। गोविंद सिंह जी इसके माध्यम से समाज के दुर्बल और शोषित वर्ग की प्रगति चाहते थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.