गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक, अडानी मामले पर न तो कुछ छिपा रहे.. न कोई डर
Updated on
14-02-2023 05:56 PM
नई दिल्ली: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज इस मामले पर दो टूक कह दिया कि इस मामले पर बीजेपी न तो कुछ छिपा रही है और न ही डर रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि चूंकि अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट देख रही है तो इसपर ज्यादा कुछ बोलना सही नहीं होगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा और राज्यसभा में कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरा था।
न्यूज एजेंसी ANI के साथ इंटरव्यू में शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अडानी मामले पर संज्ञान ले लिया है। एक मंत्री के रूप में जब कोई मामला शीर्ष अदालत में चला जाता है, तो इसपर बोलना उचित नहीं होगा। पर इस मामले में न तो बीजेपी कुछ छिपा रही है और न ही डर रही है।
गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद संसद से सड़क तक विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ने सरकार पर अडानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रही है। बजट सत्र के दौरान कुछ दिन तो सत्र अडानी के मुद्दे पर चला ही नहीं। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने 50 मिनट के भाषण में अडानी मुद्दे पर सीधे-सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधा।
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुनवाई के दौरान कहा कि इस रिपोर्ट के बाद सेबी एक कमिटी बनाने पर समहत हुई है जो निवेशकों के हित का बचाव करे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ को बताया कि सेबी इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मजबूत है।
राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण में अडानी ग्रुप पर हमले के सवाल पर शाह ने कहा कि ये तो कांग्रेस नेता और उनके स्क्रिप्ट राइटर को तय करना है कि वह कैसा भाषण देना चाहते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…