Select Date:

AAP में शामिल हुए कांग्रेस पार्षदों की घर वापसी:18 घंटे पहले ज्वाइन की थी आम आदमी पार्टी

Updated on 10-12-2022 05:46 PM

आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेहदी और दो नवनिर्वाचित पार्षद पार्टी में लौट आए हैं। मेहदी ने शनिवार सुबह वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। कांग्रेस के ये नेता 9 दिसंबर को AAP में शामिल हुए थे। इसके बाद MCD में आम आदमी पार्टी की सीटें 134 से बढ़कर 136 हो गईं। हालांकि, नेताओं की वापसी के बाद पार्टी की सीटें फिर 134 हो गई हैं।

अली मेहदी ने ट्वीट किया- मैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का कार्यकर्ता था और रहूंगा। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। मैं राहुल, प्रियंका, क्षेत्रों के लोगों और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगता हूं। कांग्रेस पार्टी मेरे दिल में है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और बृजपुरी से नाजिया खातून, जो उनके साथ आप में शामिल हुई थीं, उनकी भी कांग्रेस में वापसी हो गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मेहदी का विरोध
दिल्ली नगर निगम (MCD) का रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए मेहदी के फैसले का कार्यकर्ता कड़ा विरोध कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मानना था कि इन सभी नेताओं को मेयर इलेक्शन में आप को फायदा पहुंचाने के लिए पार्टी में शामिल किया गया है। हालांकि, मेहदी की वापसी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। AAP में शामिल के बाद अली का कहना था कि क्षेत्र के विकास की खातिर, उन्होंने और दोनों पार्षदों ने AAP से जुड़ने का फैसला किया है।

MCD चुनाव का रिजल्ट
दिल्ली नगर निगम (MCD) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। AAP ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। पार्टी को 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। भाजपा के 104 और कांग्रेस के 9 उम्मीदवार जीते हैं। 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीं, कांग्रेस के 2 पार्षद कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी के पार्टी के साथ चले गए थे, इसके बाद कांग्रेस के पार्षदों की संख्या घटकर 7 रह गई थी, लेकिन नेताओं ने थोड़ी देर बाद फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली।

केजरीवाल बोले- मोदी के आशीर्वाद से विकास करेंगे
MCD में AAP की जीत पर CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री जी का भी आशीर्वाद चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.