Select Date:

दांव पर इज्जत... क्या थम जाएगा टीम इंडिया का अजेय रथ, ऑस्ट्रेलिया पहले भी दे चुका है दर्द

Updated on 22-03-2023 09:19 PM
चेन्नई: भारतीय टीम ने पिछले 10 सालों सिर्फ एक आईसीसी ट्रॉफी जीती है। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को जीत मिली थी। उसके बाद भारत को ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में टीम को कोई जोड़ नहीं है। घर में तो भारत को हराना किसी भी टीम के लिए टेढ़ी खीर साबित हुई है। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज में भारत को हराना के करीब पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच कुछ ही देर में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू होने वाला है। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सिर्फ दो सीरीज हारे

भारतीय टीम 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल करने के बाद से अपने घर में सिर्फ दो वनडे सीरीज हारी है। 17 वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। 23 मार्च 2013 से अभी तक टीम इंडिया ने घर पर 74 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें टीम को 50 मैचों में जीत मिली है। सिर्फ 22 ही मैच हारे हैं। एक टाई और एक बेनतीजा रहा।

2015 में साउथ अफ्रीका को भारत में 3-2 से जीत मिली थी। 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से ही हराया था। यानी आखिरी बार टीम ऑस्ट्रेलिया से ही घर में हारी थी। अब एक बार फिर वह भारत को हार का दर्द दे सकता है।

2019 वर्ल्ड कप के बाद से भारत ने घर में 7 सीरीज खेली है। सभी सीरीज तीन मैचों की थी और सभी को भारत ने अपने नाम किया है। इस दौरान टीम ने वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराया है।

2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने 2020 दौरे पर वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत को 10 विकेट से हराया था। उस हार के बाद भारत ने दमदार वापसी की थी। टीम ने दूसरे वनडे को 36 रनों और तीसरे को 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज को जीत लिया था। एक बार फिर भारत मुकाबले को 10 विकेट से हारा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 3 साल पहले जैसी वापसी करते हुए इस मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.