'हाउस अरेस्ट' के होस्ट एजाज खान गायब, फोन भी स्विच ऑफ, रेप की FIR दर्ज होने के बाद एक्टर की तलाश में जुटी पुलिस
Updated on
06-05-2025 11:46 AM
मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज होने के बाद 'हाउस अरेस्ट' शो के होस्ट और एक्टर एजाज खान गायब हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उनका फोन भी बंद है। मालूम हो कि उनपर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए एक एक्ट्रेस ने मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की चारकोप पुलिस ने Eijaz Khan से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह संपर्क में नहीं हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ है। उनके घर पुलिस पहुंची थी, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिले
एजाज और उल्लू ऐप के मालिक को समन
वहीं, सोमवार को 'अश्लील' शो 'हाउस अरेस्ट' के प्रसारण को लेकर एजाज खान और उल्लू ऐप के मालिक को समन भेजकर जांच अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
ऐप से हटा दिया गया विवादित कॉन्टेंट
इससे पहले 2 मई को एजाज खान को समन जारी हुआ था। उल्लू ऐप ने 'हाउस अरेस्ट' के सारे विवादित एपिसोड अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं। इस बारे में महाराष्ट्र साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि निर्देश पर ऐप ने शो को बंद कर दिया है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो वह एक्शन लेंगे।
गुलशन कुमार: 9 साल हो गए, कहां अटकी है म्यूजिक इंडस्ट्री के Mogul की बायोपिक? जूस बेचने वाला ऐसे बना 'कैसेट किंग'
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने की शिकायत
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एजाज खान के साथ ही उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन भेजकर 9 मई को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत के आधार पर मुंबई की अंबोली पुलिस ने शो के प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे और होस्ट एजाज खान के खिलाफ 2 मई को एफआईआर दर्ज की है।
शो पर बैन लगाने की मांग
'हाउस अरेस्ट' में अश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर नाराज महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भी शो पर बैन लगाने की मांग की थी। रूपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…