टी20 टीम में कैसे हो सकती है बाबर आजम की वापसी? हेड कोच ने साफ-साफ शब्दों में कमजोरी बता दी
Updated on
18-08-2025 01:08 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान की एशिया कप टीम में पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को जगह नहीं मिली है। बाबर के साथ ही प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। 9 सितंबर से यूएई में एशिया कप कीी शुरुआत होगी। 30 साल के बाबर को पिछले साल दिसंबर के बाद टी20 इंटरनेशनल में मौका नहीं मिला है। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि वह एशिया कप की टीम में नहीं होंगे और ऐसा ही हुआ।
बाबर कैसे करेंगे टीम में वापसी?
पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। दूसरी तरफ बाबर आजम पावरप्ले में धीमी बैटिंग करते हैं। तेजी से रन बनाने की जगह वह पिच पर सेट होने की कोशिश करते हैं। पाकिस्तान टीम के कोच माइक हेसन ने बताया कि कैसे बाबर आजम पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें स्पिन के खिलाफ अपना स्ट्राइक रेट सुधारना पड़ेगा।
हेसन ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि बाबर को कुछ क्षेत्रों में सुधार करने के लिए कहा गया है, खासकर स्पिन के खिलाफ और अपनी स्ट्राइक-रेट के मामले में। मुझे पता है कि वह इन पहलुओं पर इस समय बहुत मेहनत कर रहे हैं। बाबर के पास बिग बैश लीग में खेलने और टी20 क्रिकेट के उन क्षेत्रों में सुधार दिखाने का अवसर भी है। वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि हम उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते।
बाबर आजम का टी20 इंटरनेशनल करियर
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए 128 मुकाबले खेले हैं। इसमं उन्होंने 39.83 की औसत से 4223 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 शतक और 36 फिफ्टी भी निकली। लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 129.22 का रहा। इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-15 बल्लेबाजों में सिर्फ बाबर और रिजवान के अलावा मलेशिया के विरनदीप सिंह का ही स्ट्राइक रेट 130 से नीचे का है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…