Select Date:

6 में से 5 मुकाबले हारकर भी CSK कैसे कर सकती है प्लेऑफ में क्वालीफाई? समझें पूरा खेल

Updated on 12-04-2025 01:31 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लगातार संघर्ष का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को उसे कोलकाता नाइटराइडर्स ने उसके होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम में आठ विकेट से एकतरफा शिकस्त दी। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के कमान संभालने के बावजूद टीम की किस्मत टर्न होती नजर नहीं आई। पहले खेलते हुए सीएसके की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। सुनील नरेन, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन तिकड़ी ने 12 ओवर के अपने कोटे में कमाल दिखाते हुए महज 55 रन देकर विपक्षी टीम के छह बल्लेबाजों को वापसी की राह दिखाई।
सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर्स में नौ विकेट के नुकसान पर 103 रनों तक ही पहुंच पाई। यह चेन्नई का चेपॉक पर न्यूनतम IPL स्कोर है। चेन्ई की तरफ से सबसे बड़ा योगदान ऑलराउंडर शिवम दुबे के नॉट आउट 31 रनों का रहा। वहीं विजय शंकर ने 29 रन बनाए। धोनी समेत सीएसके के कुल छह बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट हुए। केकेआर ने यह लक्ष्य सिर्फ 10.1 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर हासिल किया जिसमें नरेन बल्लेबाजी में भी अव्वल रहे और 18 गेंदों पर 2 फोर और 5 सिक्स समेत 44 रन की धमाकेदार पारी से जीत सुनिश्चित की।

पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक इस सीजन 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने सिर्फ एकमात्र मुकाबले में जीत दर्ज की है। ऐसे में दो अंक और -1.554 क की नेट रन रेट के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। चेन्नई ने पांच लगातार मैचों में हार का सामना किया है। हालांकि, यहां से भी सीएसके की किस्मत बदल सकती है। चेन्नई अब भी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। उनके लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।

अब भी प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है चेन्नई?

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ में अब यहां से आठ मैच है। सीएसके को अब हर मैच करो या मरो जैसा है। चेन्नई अब भी बिना किसी टीम पर डिपेंड हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। उनको आठ में से सात मुकाबले जीतने होंगे। सीएसके अब भी 16 अंक तक पहुंच सकती है। वहीं अगर सीएसके 14 अंक यानी आठ में से छह मुकाबले भी जीतती है तो भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। चेन्नई को धीरे-धीरे अपनी नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा, जिससे बाद में जाकर दूसरी टीम के जितने अंक होने के बाद बेहतर नेट रन रेट होने से उनको क्वालीफाई करने का मौका मिले। अंत में नेट रन रेट की वजह से हमने टीमों को एक जितने पॉइंट्स होने के बावजूद बाहर होते हुए देखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.