आखिरी 61 पारियों वाला राहुल पहली 11 पारियों वाले राहुल से इतना जुदा कैसे हो सकता है?
Updated on
19-02-2023 03:59 PM
नई दिल्ली: टेस्ट करियर की तीसरी पारी में शतक, 7वीं पारी में फिर शतक और 11वीं पारी में फिर शतक। यानी पहली 11 पारियों में तीन टेस्ट शतक और वो भी तीनों विदेशी जमीन पर। सिडनी, कोलंबो और किंग्सटन। जरा तुलना कीजिए इन आंकड़ों की विराट कोहली के टेस्ट करियर की पहली 11 नहीं बल्कि 13 पारियों से। एक भी टेस्ट शतक नहीं। जाहिर सी बात है जब केएल राहुल भारतीय क्रिकेट में आए तो उन्हें नई पीढ़ी के एक दमदार बल्लेबाज के रूप में देखा गया, जैसा कि आज शुभमन गिल को देखा जा रहा है। लेकिन, अच्छी शुरुआत क्रिकेट में कामयाबी के लिए सिर्फ काफी नहीं होती है। बेहतरीन खिलाड़ी प्रतिभा को अक्सर देर सवेर प्रदर्शन में तब्दील करना ही पड़ता है।
राहुल के लिए टेस्ट क्रिकेट की राह उल्टी चाल की तरह रही है। राहुल के पिछले 3 शतक अब तक 61 पारियों में आए हैं। कहां 11 पारियों में 3 शतक और कहां 61 पारियों में 3 शतक। 47 टेस्ट के करियर में 7 शतक बनाने वाले राहुल के करियर को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहले तीन शतक में बेहद प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी और आखिरी तीन शतक के दौरान जरुरत से ज्यादा मौके मिलने के बावजूद बड़े स्कोर के लिए जूझता खिलाड़ी। राहुल खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि वो उस टीम के लिए खेल रहें है, जिसके कोच राहुल द्रविड़ हैं जो उन्हें बचपन से जानते हैं।
अपनी क्रिकेट की खूबियां और खामियों की चर्चा केएल ने द्रविड़ को छोड़कर शायद ही किसी से इतनी की हो। लेकिन, अब द्रविड़ के लिए भी राहुल का बचाव करना उन्हें सवालों के घेरे में ला रहा है। जैसा कि द्रविड़ के पूर्व साथी खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद लगातार ट्विटर पर केएल की धज्जियां उड़ाकर कर रहें हैं। सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जो अब कमेंटेटर की भूमिका में है वो भी राहुल को लेकर तीखी आलोचना कर रहें हैं। दो दशक पहले द्रविड़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा था। 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जब द्रविड़ जूझ रहे थे तो इयन चैपल उन पर हमला बोल रहे थे।
द्रविड़ ने इसके बाद कोलकाता में वीवीएस लक्ष्मण के साथ अविस्मरणीय साझेदारी की और 180 रनों की पारी खेली, जिसे टेस्ट क्रिकेट की सबसे बेहतरीन सहायक पारियों में से गिना जाता है। उसके बाद से द्रविड़ ने शायद ही संघर्ष का लंबा दौर देखा हो। क्या अपने आदर्श और कोच द्रविड़ की इस कहानी से प्रेरणा लेकर केएल भी दिल्ली टेस्ट की चौथी पारी में ऐसा कुछ करेंगे कि पुराने सारी नाकामियां एक साथ भूला दी जा सकेंगी? अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके मिलने वाला हनीमून पीरियड अब उनके लिए खत्म हो जाएगा।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…